{"_id":"5ae35d3b4f1c1b61098b6a15","slug":"181524849979-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्जन गांव के नाले में मिला बीमार तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्जन गांव के नाले में मिला बीमार तेंदुआ
Updated Fri, 27 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
leopard
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
साहो (चंबा)। जडेरा पंचायत के गर्जन गांव के नाले में शुक्रवार को बीमार हालत में एक तेंदुआ मिला है। यह चलने में भी असमर्थ हे। वन्य प्राणी विभाग ने तेंदुए को पकड़ कर पशु चिकित्सालय चंबा पहुंचाया।
यहां पर तेंदुए को उपचार के बाद गोपालपुर चिड़िया घर भेज दिया गया है। तेेंदुए की बीमारी का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मेडिकल की रिपोर्ट आने के बाद ही इसका पता चल पाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गर्जन गांव के रास्ते शुक्रवार सुबह गुज्जर समुदाय के लोग जा रहे थे। उन्होंने नाले में तेंदुए के गुर्राने की आवाजें सुनी। ढांक में चढ़कर देखा तो एक तेंदुआ नाले में बीमार अवस्था में पड़ा था।
विज्ञापन
इसकी सूचना लोगों ने वन्य प्राणी विभाग को दी। सूचना मिलते ही विभागीय टीम मौके पर पहुंच गई। बीमार तेंदुए को पिंजरे में बंद करके पशु चिकित्सालय चंबा लाया गया। यहां पर उसका मेडिकल करवाया। डॉक्टरों ने तेंदुए के खून के नमूने भी लिए हैं।