{"_id":"5a16ceca4f1c1b60678bd14c","slug":"181511444170-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी चल रहा एक चिकित्सक के सहारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी चल रहा एक चिकित्सक के सहारे
Updated Thu, 23 Nov 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी एक चिकित्सक के सहारे चल रहा है। इस वजह से स्वास्थ्य केंद्र में रात के समय लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पाती है। इस वजह से लोगों को मजबूरी में चंबा मेडिकल कॉलेज जाना पड़ता है। स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों सहित अन्य स्टाफ के 9 पद खाली चल रहे हैं। मगर आज तक इन्हें भरने में सरकार और स्वास्थ्य विभाग नाकाम हुए हैं। स्वास्थ्य केंद्र में गैर जनजातीय क्षेत्र में चूड़ी स्वास्थ्य केंद्र ही हैं। यहां पर 21 पंचायतों के बाशिंदे उपचार करवाने के लिए पहुंचते हैं। मगर डॉक्टरों और स्टाफ की कमी के चलते उन्हें स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर सुविधाएं नहीं मिल पाती। इसके चलते लोगों को उपचार करवाने के लिए लंबी दूरी तय करके चंबा मेडिकल कॉलेज जाना पड़ता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीएमओ, मेडिकल ऑफिसर के दो, रेडियोग्राफर, दंत चिकित्सक, चीफ फार्मासिस्ट, क्लर्क और चपरासी के पद खाली पड़े हैं। उन्हें भरने के लिए ग्रामीण काफी समय से मांग कर रहे हैं। मगर अभी तक ग्रामीणों की मांग पूरी नहीं हो पाई है। स्वास्थ्य केंद्र में शाम पांच बजे के बाद स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिलती। स्वास्थ्य सुविधा के अभाव में लोग स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलने की बात कर रहे हैं। चूड़ी वार्ड पंच संजय राजपूत और ग्रामीण सुनील कुमार, मुकेश, अक्षय, राजेंद्र, सुरेंद्र, मनीष, अजय, रवि कुमार और हंसराज ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जल्द से जल्द रिक्त स्टाफ को भरा जाए।
जल्द भरे जाएंगे स्वास्थ्य केंद्र में रिक्त पद : डॉ. वाईडी शर्मा
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वाईडी शर्मा ने बताया कि चूड़ी स्वास्थ्य केंद्र में चल रही स्टाफ की कमी के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया है। जल्द ही रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू होगी।