फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   साच पास में बर्फबारी, चंबा-पांगी मार्ग बंद

साच पास में बर्फबारी, चंबा-पांगी मार्ग बंद

Sun, 19 Nov 2017 10:09 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
साच पास में बर्फबारी, चंबा-पांगी मार्ग बंद
snowfall - फोटो : demo pic

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तीसा(चंबा)। चंबा-पांगी मार्ग पर साच पास के समीप बर्फबारी होने से वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित हो गया है। इससे चंबा पागी मार्ग मुख्यालय से कट गया है। इसके साथ ही तीसा प्रशासन ने पर्यटकों और आम लोगों की आवाजाही पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार साच पास में करीब एक से डेढ़ फीट तक ताजा हिमपात हुआ है। इसके चलते यहां पर्यटकों और आम लोगों की आवाजाही खतरे से कम नहीं है। वैसे भी अधिकारिक तौर पर मार्ग को प्रशासन 15 नवंबर को वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित कर देता है। बर्फबारी होने के बाद तीसा प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग और पुलिस विभाग को भी इस बारे में सूचित कर दिया है। गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह में जिला में मौसम ने करवट ले ली है। जिला मुख्यालय में जहां आसमान बादलों से घिरा हुआ है तो वहीं ऊंची चोटियों में हिमपात का दौर जारी है। शनिवार को भरमौर सहित होली की ऊंची पहाड़ियों पर भी हिमपात हुआ। बर्फबारी के चलते समूूचा जिला प्रचंड ठंड की चपेट में है। एसडीएम हेमराज वर्मा ने बताया कि पांगी और चुराह उपमंडल को जोड़ने वाला साच पास बर्फबारी के चलते बंद हो गया है। साच में अभी तक एक फीट तक हिमपात हो चुका है। उन्होंने कहा कि इसको देखते हुए पर्यटकों और आम लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है। अब प्रशासन ने इस मार्ग को अधिकारिक तौर पर भी बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed