फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   18 driver arrested in druken driving case in chamba

शराब पीकर गाड़ी चला रहे 18 चालकों को गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ा

Tue, 10 Nov 2020 10:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
18 driver arrested in druken driving  case in chamba
चंबा। शराब पीकर और खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने वाले चालकों के खिलाफ जिला पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसके तहत पिछले एक सप्ताह में करीब 18 चालकों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि बाद में सभी को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। इसके अलावा लापरवाह चालकों पर पुलिस ने जुर्माना भी ठोका है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने दिन और रात के समय नाके लगाकर ऐसे चालकों पर शिकंजा कस रही है। चालकों के खिलाफ पुलिस एमवी अधिनियम की धारा 202 के तहत कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि जिले में बढ़ रही वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह अभियान चलाया गया है। पुलिस की विभिन्न टीमें जिले के विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर खतरनाक तरीके और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर शिकंजा कस रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के तहत बिना लाइसेंस के गाड़ी चला रहे चालकों पर भी कार्रवाई की जा रही है। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के लाइसेंस रद्द करने के लिए संबंधित आरएलए को भेजे जा रहे हैं। अभियान से जिले में हो रही वाहन दुर्घटनाओं में कमी लाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने वाहन चालकों से भी अनुरोध किया है कि वे सड़क पर ध्यानपूर्वक गाड़ी चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed