फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   सात दिनों के भीतर सरकारी भूमि से हटाने होंगे होटल मालिकों को सीवेज टैंक

सात दिनों के भीतर सरकारी भूमि से हटाने होंगे होटल मालिकों को सीवेज टैंक

Sat, 20 Apr 2019 09:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
सात दिनों के भीतर सरकारी भूमि से हटाने होंगे होटल मालिकों को सीवेज टैंक
होटल मालिक सात दिन में हटाएं वन भूमि पर बनाए सीवेज टैंक
विज्ञापन

वन्य प्राणी विभाग ने खज्जियार के छह होटल मालिकों को जारी किए नोटिस
नोटिस के बाद भी सीवेज टैंक न हटाने वाले होटल मालिकों पर दर्ज होगा केस
अमर उजाला में खबर छपने के बाद हरकत में आया वन्य प्राणी विभाग
अमर उजाला ब्यूरो
खज्जियार (चंबा)। खज्जियार में वन विभाग की भूमि पर सीवेज टैंक बनाने वाले होटल मालिकों को सात दिन के भीतर ये टैंक हटाने होंगे। इसके लिए वन्य प्राणी विभाग ने छह होटल मालिकों को नोटिस जारी कर दिए हैं। नोटिस में होटल मालिकों को सात दिन का समय दिया गया है। सात दिन के भीतर होटल मालिकों को हर हाल में सरकारी भूमि से अपने होटलों के सीवेज टैंक और पानी की टंकी हटानी होंगी। अमर उजाला में खबर छपने के बाद वन्य प्राणी विभाग ने यह कार्रवाई अमल में लाई है। अमर उजाला में दो दिन पहले खज्जियार में वन भूमि में सीवेज टैंक बने होने की खबर प्रकाशित हुई थी। इसी के चलते वन्य प्राणी विभाग ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और वन भूमि में सीवेज टैंक बनाने वाले होटल मालिकों को नोटिस जारी किए।
गौरतलब है कि खज्जियार में कुछेक होटल मालिकों ने गैरकानूनी तरीके से सरकारी भूमि पर सीवेज टैंक बना रखे हैं। इस कारण वातावरण प्रदूषित हो रहा है। इसे लेकर स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने भी कई बार वन्य प्राणी विभाग में शिकायत की है। इसके परिणाम स्वरूप होटल मालिकों पर यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। नोटिस मिलने के बाद भी अगर होटल मालिक सरकारी भूमि से सीवेज टैंक को नहीं हटाते हैं, तो विभाग डिमार्केशन करवाकर होटल मालिकों के खिलाफ वन भूमि पर अवैध कब्जा करने को लेकर केस दर्ज करवाएगा। जिसके बाद पैदा होने वाली परिस्थिति की जिम्मेवारी स्वयं होटल मालिकों की होगी।
विज्ञापन

कोट
एसीएफ संजय सिंह ने बताया कि खज्जियार के छह होटल मालिकों को नोटिस जारी कर सरकारी भूमि से सीवेज टैंक हटाने के निर्देश दिए गए हैं। सात दिन के बाद विभागीय टीम निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लेगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed