फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चंबा में 120 कच्चे मकान क्षतिग्रस्त, पांच मकान ध्वस्त

चंबा में 120 कच्चे मकान क्षतिग्रस्त, पांच मकान ध्वस्त

Thu, 14 Mar 2019 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
चंबा में 120 कच्चे मकान क्षतिग्रस्त, पांच मकान ध्वस्त
चंबा। चंबा उपमंडल में भारी बर्फबारी और बारिश से 120 कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके साथ ही 354 लोगों के घरों की चारदीवारी और कृषि योग्य भूमि को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा 70 गोशालाएं, 12 पक्के मकान और पांच कच्चे मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं। पिछले माह भारी बर्फबारी और बारिश से हुए नुकसान की रिपोर्ट एसडीएम कार्यालय चंबा पहुंच चुकी है। एसडीएम कार्यालय की ओर से इस रिपोर्ट को आगामी कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 470 सरकारी भवनों को (आंगनबाड़ी, पटवार खाना, पंचायत घर) भी नुकसान पहुंचा है। गौरतलब है कि इस बार बर्फबारी महीने में मौसम खराब रहा है। इस दौरान जहां मूसलाधार बारिश हुई तो वहीं, रिकॉर्डतोड़ हिमपात हुआ है। इस कारण चंबा उपमंडल के तहत विभिन्न पंचायतों सहित शहरी क्षेत्र भवनों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


इसमें कई मकानों को जहां आंशिक रूप से नुकसान हुआ है वहीं कई मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने इसकी रिपोर्ट तैयार की है। इसे आगामी कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। एसडीएम चंबा दीप्ती मंढोत्रा ने बताया कि नुकसान की रिपोर्ट बना ली गई है। इसे आगामी कार्रवाई के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed