फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   जिले में 77 नए जेबीटी शिक्षकों की तैनाती आदेश जारी

जिले में 77 नए जेबीटी शिक्षकों की तैनाती आदेश जारी

Thu, 30 Aug 2018 11:20 PM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
जिले में 77 नए जेबीटी शिक्षकों की तैनाती आदेश जारी
teacher shimla - फोटो : demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। जिले के प्राइमरी स्कूलों में चल रही अध्यापकों की कमी अब दूर होने वाली है। शिक्षा विभाग की ओर से जिले के विभिन्न स्कूलों में 77 नए जेबीटी शिक्षकों की तैनाती की है। इन शिक्षकों को 15 दिनों के भीतर स्कूलों में ज्वाइनिंग देनी होगी। अन्यथा उनके ऑर्डर रद्द कर दिए जाएंगे। जिले के प्राइमरी स्कूलों में चल रही शिक्षकों कमी के बारे में शिक्षा विभाग प्रदेश सरकार और शिक्षा निदेशालय को काफी समय से अवगत करवा रहा था। इसको देखते हुए सरकार और शिक्षा विभाग की ओर से जिला में नए जेबीटी शिक्षकों के ऑर्डर जारी किए गए हैं। इससे जिले के प्राइमरी स्कूलों में चल रही कमी दूर होगी। शिक्षा विभाग की ओर से 77 शिक्षकों को उनके ज्वाइनिंग स्थल के बारे में सूचित कर दिया है। 15 दिनों के भीतर शिक्षकों को अपने तय स्थल पर ज्वाइनिंग देगी होगी।


ज्वाइनिंग देते समय अपने सभी मूल प्रमाण पत्र और चिकित्सा प्रमाण पत्र भी साथ देना होगा। शिक्षा विभाग के कार्यालय चंबा में सभी शिक्षकों के नाम की सूची पहुंच चुकी है। इसमें जिले के सभी ब्लॉकों के नाम शामिल हैं। जहां पर जेबीटी शिक्षकों की तैनाती हुई है। अब प्राइमरी स्कूलों में शिक्षा का स्तर और बेहतर होगा। शिक्षकों की कमी से जूझ रहे स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। मगर अब ऐसा नहीं होगा। जेबीटी शिक्षकों के ज्वाइन करने के बाद छात्रों की पढ़ाई में सुधार होगा। इसके साथ ही एक से ज्यादा शिक्षकों का कार्य कर रहे अध्यापकों का बोझ भी कम होगा। अभिभावकों ने नए जेबीटी शिक्षकों की ज्वाइनिंग को लेकर प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग का आभार जताया है। यह पद जिले के विभिन्न शिक्षा खंडों में रिक्त पड़े पदों पर भरे गए हैं। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक संजीव पुरी ने बताया कि जिला में 77 नए जेबीटी शिक्षकों के ज्वाइनिंग के ऑर्डर हुए हैं। इन शिक्षकों को 15 दिनों के भीतर तैनाती स्थल पर ज्वाइनिंग देनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed