{"_id":"5b65e6a34f1c1b923e8b51d8","slug":"171533404835-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालू से बचने के लिए लगाई खाई में छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालू से बचने के लिए लगाई खाई में छलांग
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
bear shimla
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। किहार क्षेत्र के जगोट गांव में घास काट रही महिला ने भालू से बचने के लिए खाई में छलांग लगा दी। इससे वह भालू का शिकार बनने से तो बच गई, मगर खाई में गिरने से उसे काफी चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान सपना निवासी गांव जगोट के रूप में हुई है।
वह शुक्रवार को मवेशियों के चारे को लेकर गांव के पास घास काट रही थी। इसी दौरान जंगल से एक भालू निकला और उसकी तरफ बढ़ने लगा। इससे बचाव के लिए वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। मगर उसके आसपास कोई भी मौजूद नहीं था। इसके चलते उसने खाई में छलांग लगा ली। खाई में गिरने से उसे काफी चोटें आई हैं। इसकी थोड़ी देर के बाद गांव के अन्य लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने उसे खाई से निकाला और चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि महिला की हालत में अब काफी सुुधार है।
विज्ञापन