{"_id":"5b4a2cb44f1c1b45748b4b78","slug":"171531587764-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैचवाइज भरे जाएं शास्त्री, एलटी, पीटीआई और डीएम के पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैचवाइज भरे जाएं शास्त्री, एलटी, पीटीआई और डीएम के पद
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
teacher shimla
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। सीएंडवी शिक्षक बेरोजगार संघ ने शनिवार को चंबा में बैठक का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता संघ के प्रधान मनोज कुमार ने की। बैठक में बेरोजगार शिक्षकों ने प्रदेश सरकार के प्रति भारी रोष प्रकट किया। संघ के प्रधान मनोज कुमार ने कहा कि जो बेरोजगार सीएंडवी शिक्षक संघ ने चुनावों के दौरान भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपना साथ दिया। मगर आज सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार ही सीएंडवी शिक्षकों का शोषण कर रही है।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रदेश सरकार ने टीजीटी और जेबीटी के पदों को 50 प्रतिशत बैचवाईज और 50 प्रतिशत कमीशन के माध्यम से भरने का निर्णय लिया है। इस प्रकार से सभी सीएंडवी श्रेणियों में शास्त्री, एलटी, पीटीआई, तथा डीएम के पदों को भी प्रदेश सरकार बैचवाईज भरे। इससे प्रदेश के सरकारी स्कूलों में खाली चल रहे शिक्षकों के पद भर जाएं और बच्चों की पढ़ाई भी सुचारु रूप से चलती रहे। बेरोजगार शिक्षक संघ ने हिमाचल सरकार से आग्रह किया है कि जिन माध्यमिक पाठशाला में 100 से कम बच्चे हैं, वहां पर डीएम और पीटीआई के पदों को खत्म न किया जाए।
विज्ञापन
हिमाचल एक पहाड़ी प्रदेश है। यहां की भौगोलिक स्थिति दूसरे राज्यों से अलग है। प्रदेश में सीएंडवी के 5531 पद खाली होने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसलिए सरकार को इन पदों को भरने में गंभीरता दिखानी चाहिए। बैठक में संघ के सचिव हरजीत चौहान, संजीव जरियाल, सुदेश टंडन, हेमंत, नरेश नेगी, सुभाष ठाकुर , शक्ति प्रसाद, मनोज कुमार और कुलदीप चंद सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन