फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   घास काट रहे व्यक्ति को सांप ने डसा, अस्पताल में भर्ती

घास काट रहे व्यक्ति को सांप ने डसा, अस्पताल में भर्ती

Thu, 12 Jul 2018 09:55 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
घास काट रहे व्यक्ति को सांप ने डसा, अस्पताल में भर्ती
भरमौर (चंबा)। ग्राम पंचायत संचूई के मलकौता गांव के रविंद्र को सांप ने घास काटते हुए डस दिया। ग्रामीणों ने उसे भरमौर अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी अश्वनी शर्मा ने कहा कि इस अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं हैं इस कारण उक्त व्यक्ति को चंबा रेफर करना पड़ा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि लोग भरमौर अस्पताल के लिए वर्षों से विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की मांग करते आए हैं लेकिन पिछली सरकारों ने इस कबायली क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य के प्रति कभी संवेदनशीलता नहीं दिखाई। लोगों का कहना है कि चिकित्सक भरमौर अस्पताल में कुछ समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से चले जाते हैं। जिसकी वजह से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल रही हैं। लोगों ने स्थानीय विधायक जिया लाल से मांग की है कि वे भरमौर, गरोला व होली अस्पतालों में आवश्यक चिकित्सकों की तैनाती करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed