फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   2 दर्जन गरीब महिलाओं को मुफ्त बांटे गए रसोई गैस कनेक्शन

2 दर्जन गरीब महिलाओं को मुफ्त बांटे गए रसोई गैस कनेक्शन

Sat, 28 Apr 2018 10:27 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
2 दर्जन गरीब महिलाओं को मुफ्त बांटे गए रसोई गैस कनेक्शन
Ujjwala scheme

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरमौर (चंबा)।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत भरमौर के विकास खंड मैहला की गुराड पंचायत में दो दर्जन गरीब महिलाओं को विधायक जियालाल कपूर ने रसोई गैस कनेक्शन बांटे। गुराड गांव में आयोजित जनसभा में कनेक्शन का आवंटन किया गया। जनसभा में लाभार्थियों को संबोधित करते हुए विधायक जियालाल कपूर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ और सबका विकास चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सर्व-धर्म-समभाव के तहत कार्य कर रही है। यही कारण है कि सरकार की कोई भी योजना जाति धर्म व संप्रदाय विशेष के लिए नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ने रसोई घर को धुआं मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। इसी क्रम में देश के 5 करोड़ गरीब परिवारों को रसोई गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों, किसानों, महिलाओं, नौजवानों के प्रति गंभीर है। आजादी के बाद 55 वर्षों तक केंद्र में लुटेरी सरकार ने राज किया। उन्होंने हर प्रकार की लूट खसोट कर प्रदेश के विकास से मुंह मोड़ने का कार्य किया है। इस मौके पर बीडीओ सुशीला शर्मा, आरओ ओमकार, सीडीपीओ आशीष चौहान, भाजपा मीडिया प्रभारी अनिल कुमार, मंडल अध्यक्ष सत्य प्रसाद शर्मा, महामंत्री विनोद ठाकुर, प्रधान कृष्ण चंद, जिप सदस्य राकेश ठाकुर, केवल जरियाल, प्रमोद राणा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed