फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पेयजल सप्लाई टैंक में मिला मरा सांप, हड़कंप

पेयजल सप्लाई टैंक में मिला मरा सांप, हड़कंप

Tue, 17 Apr 2018 11:01 PM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
पेयजल सप्लाई टैंक में मिला मरा सांप, हड़कंप
water - फोटो : demo pics

दिनेश राणा

विज्ञापन

सलूणी (चंबा)। ग्राम पंचायत सिंगाधार के धार गांव को पेयजल सप्लाई मुहैैया करवाने वाले पानी के टैंक में मरा सांप मिलने से हड़कंप मच गया है। इससे खौफजदा लोगों ने टैंक से होने वाली पेयजल सप्लाई का इस्तेमाल बंद कर दिया है।

ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी कई बार पेयजल टैंक में मरे हुए जीव जंतुओं के अवशेष मिल चुके हैं। इसकी वजह से ग्रामीणों को साफ पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। पानी के भंडारण टैंक में मरे सांप मिलने के बाद अब लोग पीने के लिए डेढ़ किमी दूर प्राकृतिक स्रोत से पानी ला रहे हैं।
विज्ञापन


हैरानी इस बात की है कि विभागीय कर्मचारियों ने कुछ समय पूर्व ही भंडारण टैंक की साफ-सफाई की गई थी। ऐसे में भंडारण टैंक में मरा सांप मिलने के बाद विभागीय अधिकारी भी सकते में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण नर सिंह, मान सिंह, बृजलाल, चंदराम, लेखराज, चतर सिंह, जितेंद्र, राजकुमार और अशोक कुमार ने बताया कि धार गांव में रहने वाले लोगों को पीने के लिए साफ पानी नहीं मिल रहा है।

गांव के लिए लुहाणी नामक स्थान से पानी की सप्लाई होती है। यहां पर नियमित रूप से टैंक की सफाई नहीं हो रही है। हालांकि धार गांव में पेयजल टैंक की सफाई कई बार हो चुकी है।

मगर लुहाणी से जीव जंतुओं के मरे अवशेष बार-बार धार गांव में बने टैंक में पहुंच जाते हैं। इसकी वजह से पीने का पानी प्रदूषित हो रहा है। ग्रामीण अपने स्तर पर भी कई बार पेयजल टैंक की सफाई कर चुके हैं। मगर बार-बार मरे हुए जीव जंतुओं के अवशेष टैंक में मिलते हैं। ग्रामीणों ने लुहाणी पेयजल टैंक की सफाई की मांग कर रहे हैं।


कनिष्ठ अभियंता को मौका करने के दिए जाएंगे निर्देश : हेमंत पुरी
अधिशाषी अभियंता हेमंत पुरी ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला नहीं है। जल्द ही जेई को मौके पर भेजा जाएगा। गांव वासियों को स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed