{"_id":"5a9584cf4f1c1b8a258b4867","slug":"171519748303-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षाओं में नकल नकलचियों पर रहेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षाओं में नकल नकलचियों पर रहेगी नजर
Updated Tue, 27 Feb 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
exam
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। मार्च माह के पहले सप्ताह से शुरू हो रही दसवीं और जमा दो की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर उच्च शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है। उच्च शिक्षा विभाग चंबा परीक्षा के दौरान नकल को रोकने के लिए दो फ्लाइंग स्क्वैड टीमों गठन करेगा। एक टीम जहां उच्च शिक्षा उपनिदेशक की अगुवाई में दबिश देगी तो वहीं दूसरी टीम प्रधानाचार्यों की अगुवाई में नकलची छात्र-छात्राओं पर पैनी नजर रखेगी। हालांकि प्रशासनिक और स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से भी टीमों का गठन होगा। यह परीक्षा के दौरान औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगी। फ्लाइंग स्क्वैड का गठन करने का मकसद स्कूलों में नकलची छात्र-छात्राओं पर शिकंजा कसना है। ताकि परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राएं नकल न कर सकें। वहीं दूसरी ओर विभाग की ओर से स्कूल प्रभारियों को भी आदेश दिए गए हैं कि वह भी परीक्षा केंद्र में व्यवस्था जांचें। साथ ही अगर परीक्षा के दौरान कोई शिक्षक नकल करवाता पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मार्च माह की छह तारीख से जहां जमा दो की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं तो वहीं सात मार्च से दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं का आगाज होगा। परीक्षाओं के दौरान नकल पर रोक लगे, इसके लिए विभाग ने हर संभव प्रयास कर रहा है। विभाग ने स्कूल प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि अगर उनके स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं तो उनकी भी जांच कर लें। कार्यवाहक उच्च शिक्षा उपनिदेशक जलालदीन ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि फ्लाइंग स्कवैड टीमों का गठन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रभारियों को भी व्यवस्थाएं जांचने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नकल करने वाले छात्र-छात्राओं और नकल करवाने वाले शिक्षकों पर भी विभाग की पैनी नजर रहेगी।