फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   गुलेल स्कूल अध्यापकों का टोटा, अभिभावक चिंतित

गुलेल स्कूल अध्यापकों का टोटा, अभिभावक चिंतित

Mon, 25 Dec 2017 11:37 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
गुलेल स्कूल अध्यापकों का टोटा, अभिभावक चिंतित
Teacher - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सलूणी (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुलेल में अध्यापकों का टोटा चल रहा है। इस वजह से स्कूल के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इससे अभिभावक बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। स्कूल में एक साल से राजनीतिक विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी भाषा अध्यापक, आईटी और टीजीटी नॉन मेडिकल प्रवक्ता के पद खाली हैं। मगर अभी तक शिक्षा विभाग ने इन्हें भरने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। इसके कारण स्कूल में पढ़ने वाले 75 छात्र-छात्राओं का भविष्य दांव पर लग गया है। शिक्षकों की कमी के कारण स्कूल के अन्य अध्यापकों को दो-दो विषय पढ़ाने पड़ रहे हैं। सरकार ने इसी साल स्कूल को स्तरोन्नत किया था। मगर स्कूल में अध्यापकों की नियुक्ति नहीं हो रही है। इसकी वजह से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इससे अभिभावक बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित है। स्कूल में ग्राम पंचायत पिछला डियुर, कंधवारा, भडेला और डियुर के बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं।

ग्राम पंचायत पिछला डियुर की प्रधान होम देई, कंधवारा के प्रधान खिनू राम, पूर्व जिप सदस्य शोभिया राम धवन, कमला देवी और अभिभावकों में राजकुमार, सुरेंद्र, मनीष कुमार और चैन लाल ने बताया कि बच्चों की वार्षिक परीक्षा सिर पर है। मगर अभी तक बच्चों का सिलेबस पूरा नहीं हो पाया है। इसका खामियाजा बच्चों को वार्षिक परीक्षा परिणाम में भुगतना पड़ेगा। बच्चे वार्षिक परीक्षा में पास हो जाएं। मगर मेरिट में अपना नाम दर्ज नहीं करवा पाएंगे। इसके अलावा अच्छे नंबर नहीं होने से उन्हें भविष्य में परेशानी उठानी पड़ सकती है। प्रधानाचार्या कमलेश कुमारी ने बताया कि अध्यापकों की कमी के बारे में विभाग के उच्चाधिकारी को अवगत करवा दिया है। वहां से अध्यापकों की नियुक्ति की जाएगी। वहीं शिक्षा उपनिदेशक जलालदीन ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला नहीं है। जल्द ही स्कूल में अध्यापकों की कमी को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed