{"_id":"5a269fda4f1c1baf678bfdb6","slug":"171512480730-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिल्ह गांव में गर्म तेल गिरने से झुलसी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिल्ह गांव में गर्म तेल गिरने से झुलसी महिला
Updated Tue, 05 Dec 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूूरो
चंबा। लिल्ह गांव में एक महिला गर्म तेल की चपेट में आने से झुलस गई। इससे महिला के शरीर का 25 प्रतिशत भाग झुलस गया है। महिला का उपचार चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। उसकी हालत में काफी सुधार है। जानकारी अनुसार बबीता पत्नी रविंद्र निवासी गांव लिल्ह डाकघर किलोड़ सोमवार रात को रसोई में खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक बिजली गुल हो गई। बिजली के गुल हो जाने से यकायक गैस पर रखी गर्म तेल से भरी कढ़ाई महिला के ऊपर गिर गई। इससे महिला बुरी तरह झुलस गई। उसके चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य वहां पहुंचे। उन्होंने महिला को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां उसे भर्ती कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अस्पताल में जाकर महिला का बयान दर्ज किया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि गर्म तेल गिरने से महिला झुलस गई है। महिला का उपचार चल रहा है। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि गर्म तेल गिरने से एक महिला झुलसी है। पुलिस ने महिला का बयान लिया है। इसमें किसी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।