{"_id":"5953e1f04f1c1bd0738b4580","slug":"171498669552-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलन स्कूल में बुधवार को जल्दी कर दी गई छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलन स्कूल में बुधवार को जल्दी कर दी गई छुट्टी
Updated Wed, 28 Jun 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसा (चंबा)। प्राइमरी स्कूल हैलन में पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों के चलते बुधवार को जल्दी छुट्टी कर दी गई। स्कूल प्रशासन की मानें तो यहां पिछले साल भी चट्टानें गिरी थीं। इसी के चलते बच्चों के साथ कोई अप्रिय घटना न हो, इसलिए स्कूल से जल्दी छुट्टी कर दी गई।
उक्त स्कूल पहाड़ी के साथ सटा है। स्कूल परिसर में चारदीवारी का निर्माण भी नहीं हुआ है। इसके चलते यहां हर समय हादसे का अंदेशा बना रहता है। बरसात के दिनों में नौनिहाल डर के साए में पढ़ाई करते हैं।
स्थानीय लोग उपायुक्त से भी मिल चुके हैं। उपायुक्त ने स्थानीय प्रशासन को पत्थरों की रोकथाम और स्कूल में चारदीवारी का निर्माण करने के निर्देश दिए थे। लेकिन, अभी तक कोई भी प्रयास शुरू नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
मुख्याध्यापक विजय कुमार ने बताया कि बुधवार को भारी बारिश के चलते स्कूल के समीप पत्थर गिरने लग पड़े थे। इसलिए बच्चों को जल्दी घर भेज दिया गया। ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो। एसडीएम चुराह हितेश आजाद ने बताया कि इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि जल्द ही उपयुक्त प्रयास किए जाएंगे, ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो।