फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   17 homeless families have not received housing even after being selected.

Chamba News: चयन के बाद भी 17 बेघर परिवारों को नहीं मिला आवास

Wed, 30 Sep 2026 05:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 30 Sep 2026 05:54 AM IST
विज्ञापन
17 homeless families have not received housing even after being selected.
डलहौजी (चंबा)। नगर परिषद डलहौजी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयनित 18 बेघर परिवारों में से 17 को अभी तक घर बनाने का लाभ नहीं मिल पाया है। पिछले वर्ष हुए चयन में अब तक केवल एक परिवार को ही आवास निर्माण की सुविधा मिली है। बाकी परिवार घर बनने की राह देख रहे हैं।
विज्ञापन

दिशा की बैठक में लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इस मामले में नगर परिषद की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी से जवाब मांगा। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग की ओर से परिवारों को भूमि उपलब्ध नहीं करवाई गई है।
विज्ञापन

वहीं, एसडीएम ने बताया कि नौ परिवारों को दो-दो बिस्वा जमीन आवंटित की जा चुकी है। इस पर वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि जमीन को लेकर परिवारों के बीच आपसी विवाद है और निशानदेही की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने एसडीएम और नगर परिषद को शीघ्र निशानदेही करवाकर पात्र बेघर परिवारों को योजना के तहत आवास निर्माण की सुविधा देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए। वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने बताया कि बैठक में मामला उठा है और समाधान के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed