{"_id":"5b69cb084f1c1b49778b6938","slug":"161533659912-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से धनवास-सुराल और साच-परमार मार्ग बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से धनवास-सुराल और साच-परमार मार्ग बंद
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
Landslide
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में मूसलाधार बारिश से धनवास-सुराल मार्ग अंश नाले में जलस्तर बढ़ने और साच-परमार मार्ग परमार भूस्खलन होने से यातायात के लिए बाधित हो गए हैं। मार्गों के यातायात के लिए बाधित होने एचआरटीसी की दो बसें फंस गई हैं। मार्ग अवरुद्ध होने की सूरत में लोगों को जान जोखिम में डाल आवाजाही करनी पड़ रही है।
जानकारी अनुसार दुर्गम क्षेत्र पांगी में बीती रात मूसलाधार बारिश से अंश नाले का जलस्तर काफी बढ़ गया। इस कारण धनवास-सुराल मार्ग भी यातायात के लिए बाधित हो गया है। मार्ग के बंद होने से एचआरटीसी की एक बस, दर्जनों निजी वाहन भी फंस गए हैं। वहीं, दूसरी और साच-परमार मार्ग भी भूस्खलन के चलते सोमवार देर रात से यातायात के लिए बाधित है। निगम की एक बस सहित दर्जनों छोटे वाहन भी मार्ग अवरुद्ध होने से फंस गए हैं। खबर लिखे जाने तक मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारू तक नहीं हो पाई थी। लोनिवि के एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि मार्गों को बहाल करने के लिए विभाग की टीमें भेज दी गई है। बुधवार तक मार्गों को यातायात के लिए बहाल करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन