{"_id":"6a9d9e002028e9083e07bdda","slug":"car-plunges-into-gorge-on-rakh-gurad-sanwara-road-driver-dies-chamba-news-c-88-1-ssml1006-195806-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: राख-गुराड़-सांवरा मार्ग पर खाई में गिरी कार, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: राख-गुराड़-सांवरा मार्ग पर खाई में गिरी कार, चालक की मौत
Sun, 06 Sep 2026 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 06 Sep 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुराड़ के समीप हुआ हादसा, 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी ऑल्टो; पुलिस जांच में जुटी
क्रॉसर : हादसे के वक्त कार में अकेला था चालक, पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा शव
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राख-गुराड़-सांवरा सड़क पर रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार चालक की मौत हो गई। गुराड़ के समीप करीब 6:30 बजे हुए हादसे में ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। दुर्घटना में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑल्टो कार नंबर एचपी 73-0662 राख से सांवरा की ओर जा रही थी। गुराड़ के समीप अचानक चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और कार सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों से हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई।
हादसे में कार चालक कपूर सिंह राणा निवासी गुराड़ की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के समय कार में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। खबर लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।