{"_id":"5afd7d4d4f1c1b1a5e8b52bc","slug":"161526562125-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिमहेश यात्रा को तीन माह करने का पारित प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मणिमहेश यात्रा को तीन माह करने का पारित प्रस्ताव
Updated Thu, 17 May 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
manimahesh yatra
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। मणमिहेश विकास उत्थान मंच भरमौर की बैठक वीरवार को लोनिवि के विश्राम गृह में आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष मोती राम शर्मा ने की। बैठक में मणिमहेश यात्रा को लेकर कई प्रस्ताव पारित किए गए। पारित प्रस्तावों को प्रतिलिपि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, जनजातीय विभाग के प्रधान सचिव ओंकार शर्मा, उपायुक्त हरीकेश मीणा और भरमौर पांगी के विधायक जियालाल कपूर को भेजी गई। मोती राम शर्मा ने बताया कि मणिमहेेश न्यास के लिए एक अधिकारी नियुक्त होना चाहिए।
जैसा कि अन्य मंदिरों का न्यास अधिकारी होता है। जो पवित्र मणिमहेश यात्रा के संचालन को पूरी तरह से देखे। यात्रा का स्वरूप कम से कम तीन महीने किया जाना चाहिए। ताकि स्थानीय लोगों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके। बद्रीनाथ, अमरनाथ यात्रा का रूवरूप भी बढ़ाया गया है। इसी तर्ज पर मणिमहेश यात्रा का स्वरूप बढ़ाया जाना चाहिए। इससे मुख्य पर्व में बढ़ने वाली भीड़ में भी अंतर आएगा।
विज्ञापन
इसका लाभ प्रशासन को भी होगा। उन्होंने कहा कि मणिमहेश न्यास मणिमहेश यात्रा से जुड़े पड़ावों के अंतर्गत आने वाली पंचायतों के प्रधानों को शामिल करें। इसके अलावा मणिमहेश पड़ावों को सड़क सुविधा से जोड़ने की व्यवस्था की जाए। ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा करने में किसी प्रकार की परेेेशानी न हो। इसके अलावा मणिमहेश न्यास ने प्रस्ताव पास किया वर्ष 2016 में मणिमहेश न्यास को विभिन्न स्रोतों से लाखों के हिसाब से आय अर्जित हुई थी।
विज्ञापन
जबकि बीते साल ज्यादा संख्या में श्रद्धालु होने के बावजूद भी न्यास की आय में कमी आंकी गई। इसके साथ ही मणिमहेश न्यास का ऑडिट करवाने की मांग की है। इसके अलावा हड़सर से धन्छौ तक कैरिज रोप-वे बनाया गया। उसके उद्देश्य के बारे में लोगों को बताया जाए। इस मौके पर ज्ञान सिंह ठाकुर, जैसी राम, टेक चंद, शिव चरण कपूर, मखौली राम, उत्तम ठाकुर और रोहित ठाकुर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।