{"_id":"5a50d8114f1c1bee6a8b7f51","slug":"161515247633-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किहार सेक्टर के सैंकड़ों को छह माह से नहीं मिली पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किहार सेक्टर के सैंकड़ों को छह माह से नहीं मिली पेंशन
Updated Sat, 06 Jan 2018 07:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैकड़ों लोगों को छह माह से नहीं मिली सामाजिक पेंशन
किहार क्षेत्र के बुजुर्ग और विधवा महिलाओं को झेलनी पड़ रही परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
किहार (चंबा)। किहार सेक्टर के तहत आधा दर्जन पंचायतों के सैकड़ों लोगों को सामाजिक पेंशन नहीं मिल पाई है। इससे पेंशन धारकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र की आधा दर्जन पंचायतों के करीब नौ सौ पेंशन धारक ऐसे हैं जिन्हें पिछले लंबे समय से पेंशन नहीं मिल पाई है। हालांकि इस बारे में पेंशनधारक कई बार विभाग से मांग कर चुके हैं। मगर अभी तक सरकार की तरफ से पेंशन नहीं मिल पाई है। पेंशन धारकों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जल्द पेंशन जारी हो जाएगी। प्रदेश सरकार ने महिलाओं और बुजुर्गों को राहत पहुंचाने के लिए विभिन्न पेंशन स्कीमें शुरू की है। कल्याण विभाग के माध्यम से विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन सहित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। मगर किहार सेक्टर के तहत ग्राम पंचायत सनूह, भांदल, किहार, सूरी और डांड में सैकड़ों पेंशनधारक छह माह से पेंशन का इंतजार कर रहे हैं। पेंशन धारक पुष्पा देवी, उषा देवी कमलेश कुमार, चैनो राम, राम सिंह, लाल देव, कल्याण सिंह, दिवान चंद और उत्तमो राम ने सरकार से मांग की है कि उन्हें जल्द छह माह की पेंशन एक मुश्त जारी की जाए। ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी ना पेश आए। उन्होंने कहा कि पेंशन न मिलने की सूरत में उन्हें परेशानियों का ही सामना करना पड़ रहा है। जिला कल्याण अधिकारी हाकम सिंह चौहान ने बताया कि इस बारे में उन्हें जानकारी है। उन्होंने कहा कि दस दिनों के भीतर सभी पेंशन धारकों को छह माह की पेंशन डाल दी जाएगी।