{"_id":"59d12ac44f1c1bbe538b550d","slug":"161506880196-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बचत भवन में 16 वरिष्ठ नागरिक सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बचत भवन में 16 वरिष्ठ नागरिक सम्मानित
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। बचत भवन चंबा में जिला स्तरीय वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह में जिला के 100 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। जिला कल्याण अधिकारी हाकम सिंह ने मुख्यातिथि व वरिष्ठ नागरिकों का स्वागत किया। चंबा मेडिकल कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य व हृदय रोग विभागाध्यक्ष डॉ. एमएल शर्मा ने वरिष्ठ नागरिकों को हृदय रोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही इस बीमारी से बचाव के तरीके भी बताए। वरिष्ठ नागरिक फॉर्म के जिला प्रधान पीसी ओबराय ने वृद्धावस्था में आने वाली समस्याओं से अवगत करवाया। साथ ही सुझाव दिया कि भविष्य में वरिष्ठ नागरिक दिवस पर महिला मंडल व स्कूली बच्चों को भी शामिल किया जाए। समारोह में 80 वर्ष की आयु से अधिक वाले 16 वरिष्ठ नागरिकों को उपायुक्त द्वारा शॉल टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। इसमें धर्म चंद, मेजर एससी नैयर, बजीर चंद, बीना देवी, मनमोहन नैयर, टीआर महाजन, डॉ. सुरेंद्र मोहन शर्मा, एसआर भारद्वाज, राज कुमार वैद्य, लक्ष्मण सिंह, बीरबल गुप्ता, बलदेव राज महाजन, ओम प्रकाश गुप्ता व जेके शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नागरिक सम्मानित हुए। वरिष्ठ नागरिकों ने अपने विचार व समस्याएं मुख्यातिथि के समक्ष रखीं। उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने सभी वरिष्ठ नागरिकों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा। इस मौके पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी बलवीर ठाकुर मुख्य रूप से मौजूद रहे।