{"_id":"61feaa4cd11c5328f9137b0c","slug":"158-transformers-closed-in-the-district-chamba-news-sml398706962","type":"story","status":"publish","title_hn":"158 ट्रांसफार्मर बंद होने से सैंकड़ों गांवों में ब्लैक आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
158 ट्रांसफार्मर बंद होने से सैंकड़ों गांवों में ब्लैक आउट
विज्ञापन
बनीखेत के पास सड़क पर कोहरा जमा होने के कारण स्कीड होने से वाहनों का लगा लंबा जाम।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। मौसम खुलने के बाद भी जिले में लोगों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उपमंडल सलूणी के अधीन आती कांड़ी स्थित सामुदायिक भवन की सुरक्षा दीवार भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे करीब तीन लाख का नुकसान हुआ है।
शनिवार को जिले में 158 ट्रांसफार्मर बंद रहने से सैकड़ों गांवों में तीसरे दिन भी अंधेरा ही पसरा रहा। बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोग अपने मोबाइल फोन तक चार्ज तक नहीं कर पा रहे हैं। इस कारण बैटरियां डैड हो गई हैं। साथ ही लोगों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी शोपीस बने हुए हैं। इसके अलावा 43 पेयजल योजनाएं भी भारी बारिश और बर्फबारी के बाद सुचारु न हो पाने से लोगों को मीलों पैदल सफर तय कर प्राकृतिक जल स्त्रोंतों से पानी भर-भर कर लाना पड़ रहा है। इससे लोगों की मुश्किलें कम नहीं हो पाई हैं।
गौर रहे कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद वीरवार और शुक्रवार को जिले में मूसलाधार बारिश और बर्फबारी का क्रम जारी रहा। मौसम के बदलते मिजाज के कारण लोगों की मुसीबतें भी काफी बढ़ गई। जिले में शनिवार को भी 75 मार्ग यातायात के लिए सुचारू नहीं हो पाए। सबसे अधिक तीसा मंडल के अधीन 19, भरमौर 14, डलहौजी 13, सलूणी 12, भटियात 8, पांगी में 6 और चंबा में 3 मार्ग यातायात के लिए बंद रहे। इस कारण लोगों को अधिकांश सफर पैदल तय करना पड़ा। वहीं, मंडल सलूणी के अधीन आते 73, तीसा 48, भरमौर 24, चंबा में 5, डलहौजी और भटियात में 4-4 ट्रांसफार्मर बंद होने से सैकड़ों गांवों में ब्लैक आउट है। हालांकि, संबंधित विभाग बंद पड़ी सेवाओं को सुचारू करवाने के लिए दिन-रात जुटे हुए हैं। लेकिन, भारी बर्फबारी कर्मचारियों की राह में बाधाएं उत्पन्न करने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन
सड़क पर फंसी एचआरटीसी की पांच बसें
भारी बर्फबारी के कारण उपमंडल सलूणी के धारगला से आगे वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लगी हुई है। शनिवार को मार्ग यातायात के लिए बहाल न हो पाने से एचआरटीसी की पांच बसें उक्त मार्ग पर फंसी रहीं। इसके अलावा एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से चंबा-खज्जियार मार्ग पर गजनूई तक बस सेवाएं बहाल की गई हैं। पर्यटन स्थल खज्जियार के लिए लोगों को अपने रिस्क पर ही सफर तय करना पड़ रहा है।
व्यवस्था को पटरी पर लाने के प्रयास जारी
उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने बताया कि मौसम की मार से प्रभावित मार्गों, ट्रांसफार्मरों और पेयजल योजनाओं को सुचारु करवाने के लिए विभागीय कर्मी और मशीनरी कार्यरत है। कहा कि जल्द व्यवस्था को सुचारु करवाने के प्रयास आरंभ किए गए हैं।

बनीखेत के वैकुंठनगर में कोहरे की फिसलन की वजह से नाली में फंसी एनएचपीसी की बस।- फोटो : Chamba