फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   दर्जी की बेटी अंजलि ने पास की नीट परीक्षा, देश में 23वां रैंक

दर्जी की बेटी अंजलि ने पास की नीट परीक्षा, देश में 23वां रैंक

Tue, 11 Jun 2019 09:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
दर्जी की बेटी अंजलि ने पास की नीट परीक्षा, देश में 23वां रैंक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। शहर से सटी ग्राम पंचायत मंगला के गांव प्रोंता निवासी अंजलि देवी ने नीट की परीक्षा में अनुसूचित जनजाति श्रेणी में 23वां रैंक हासिल कर चंबा का नाम रोशन किया है। परीक्षा में अनुसूचित जनजाति श्रेणी से संबंधित अंजलि ने 606 अंक हासिल किए हैं। अंजलि के पिता विक्रम दर्जी का काम करते हैं। जबकि माता गृहिणी है। बेटी की इस उपलब्धि पर अभिभावक गदगद हैं। वहीं, अंजलि की उपलब्धि पर बधाई देने के लिए रिश्तेदार और सगे संबंधी पहुंच रहे हैं। अंजलि ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मंगला स्कूल में पूरी की।

इसके बाद जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल में अंजलि का चयन हुआ। दसवीं तक की पढ़ाई अंजलि ने जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल में पूरी की। इसके बाद अंजलि ने जमा एक और जमा दो की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय सिलवास्सा से पूरी की। अंजलि की प्रतिभा को देखते हुए दक्षणा एनजीओ के पदाधिकारियों ने दो साल की कोचिंग दिलवाई।
विज्ञापन


यह कोचिंग जवाहर नवोदय विद्यालय सिलवास्सा में ही अंजलि ने हासिल की। कोचिंग का पूरा खर्च संस्था की ओर से किया गया। अमर उजाला से बात करते हुए अंजलि ने बताया कि माता-पिता के आशीर्वाद से ही उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि माता-पिता ने हर समय उनका पूरा सहयोग दिया। अंजलि ने दक्षणा एनजीओ का भी आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed