फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   एंबुलेंस नहीं मिलने पर शिशु की मौत मामले में बिठाई जांच

एंबुलेंस नहीं मिलने पर शिशु की मौत मामले में बिठाई जांच

Sun, 26 May 2019 09:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस नहीं मिलने पर शिशु की मौत मामले में बिठाई जांच
चंबा। समय से एंबुलेंस नहीं मिलने से हुई नवजात शिशु की मौत के मामले में जिला प्रशासन ने जांच बिठा दी है। इसका जिम्मा एसडीएम चंबा को सौंपा गया है। एसडीएम दीप्ति मंढोत्रा सोमवार को अस्पताल में एंबुलेंस वाहनों की स्थिति को लेकर रिकॉर्ड की जांच करेंगी। इस हादसे से प्रदेश में एंबुलेंस सेवाओं की पोल पूरी तरह से खुल गई है।
विज्ञापन


बहरहाल, प्रशासन की ओर से इस मामले में जांच बिठा दी गई है। गौरतलब है कि समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने से शनिवार को पांच दिन के नवजात शिशु की मौत हो गई। दुखद यह रहा कि नवजात का पिता 12 घंटे एंबुलेंस के लिए यहां-वहां भटकता रहा। लेकिन उसे हर तरफ से निराशा ही हाथ लगी। इसके बाद देर रात एंबुलेंस मिली लेकिन लाहड़ू कालीघार के पास सड़क बंद होने के बाद परिजनों को नवजात को चुवाड़ी लाना पड़ा, जहां पर उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में आखिरकार लापरवाही किसकी है, इस बारे में पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि चंबा की अधिकतर एंबुलेंस खराब हैं। इस कारण बेहतर सेवा नहीं मिल पा रही है। इसके चलते रेफर मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार की ओर से भले ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के दावे किए जाते हैं। लेकिन अकसर गंभीर स्थिति में सरकारी तंत्र फेल हो जाता है। एसडीएम चंबा दीप्ती मंढोत्रा ने बताया कि सोमवार को इस मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में रिकॉर्ड खंगाला जाएगा। कहा कि आखिरकार इस मामले में गलती कहां हुई है, इस बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed