{"_id":"65ce46e4607c30e99a046f1b","slug":"1532-youth-of-forest-division-chamba-passed-physical-examination-chamba-news-c-88-1-ssml1006-118470-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: वन मंडल चंबा के 1532 युवाओं ने पास की शारीरिक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: वन मंडल चंबा के 1532 युवाओं ने पास की शारीरिक परीक्षा
Thu, 15 Feb 2024 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 15 Feb 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
चंबा। वन मंडल चंबा में वन मित्र बनने के लिए 1850 युवाओं ने भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया। इनमें 1532 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता पास करने में सफल रहे, जबकि 318 युवा शारीरिक परीक्षा को पूरा नहीं कर पाए।
वे भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो गए। वन मंडल चंबा के तहत आने वाली विभिन्न वन बीटों में रखे जाने वाले वन मित्रों को भर्ती करने के लिए करियां में पांच दिन शारीरिक परीक्षा ली गई। इसमें करीब दो हजार अभ्यर्थियों ने भर्ती होने के लिए दौड़ लगाई। दौड़ में 318 युवाओं को छोड़कर अन्य सभी युवा सफल रहे। अब इन युवाओं को लिखित परीक्षा के लिए वन विभाग बुलाएगा। इसमें जो भी अभ्यर्थी पास होंगे, उन्हें आगामी प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। जिले के अन्य वन मंडलों में अभी तक शारीरिक परीक्षा चल रही है। पूर्ण रूप से शारीरिक परीक्षा होने के उपरांत विभाग इंटरव्यू का शेड्यूल जारी करेगा। वन मंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार ने बताया चंबा मंडल के तहत शारीरिक परीक्षा पूर्ण हो चुकी है। भर्ती प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखा गया है।
--