{"_id":"5cbb45f6bdec2239135ed3aa","slug":"151555777014-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान जोखिम में डालकर कीनाला-कुठेड़ मार्ग से गुजर रहे छोटे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान जोखिम में डालकर कीनाला-कुठेड़ मार्ग से गुजर रहे छोटे वाहन
विज्ञापन
कीनाला-कुठेड़ मार्ग से जान जोखिम में डाल गुजर रहे वाहन
लोनिवि ने छोटे वाहनों के लिए किया बहाल, सड़क किनारे लगे मलबे के ढेर
ग्रामीण बोले, सड़क किनारे मलबे के कारण कभी हो सकता है हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
होली(चंबा)। जनजातीय क्षेत्र होली के कीनाला-कुठ़ेड़ संपर्क मार्ग पर वाहन चालक जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे है। यह मार्ग छोटे वाहनों के लिए भले ही खुल गया है, लेकिन अभी तक यहां सड़क किनारे मलबे के ढेर लगे हैं। इस कारण वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि विभाग ने मार्ग बहाल करने के लिए मलबा सड़क किनारे ही फेंका दिया है। इस कारण यहां कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द उक्त मार्ग पर सड़क किनारे एकत्रित मलबे को हटाया जाए।
इस बार सर्दियों में भारी हिमपात हुआ है। इसके चतले संपर्क मार्गों को काफी नुकसान हुआ है। होली क्षेत्र के उक्त मार्ग पर भी भूस्खलन हुआ था। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने मलबा हटाकर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू करवा दी है, लेकिन अभी भी सड़क किनारे फेंका मलबा नहीं हटाया गया है। ग्रामीणों में विनोद कुमार, अजय कुमार, दलीप सिंह, राकेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, दीपक सिंह, रणवीर सिंह, पूर्ण चंद ने विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द मलबा हटाया जाए। ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।