फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   खज्जियार में सीसीटीवी से रखेंगे गंदगी फैलाने वालों पर नजर 

खज्जियार में सीसीटीवी से रखेंगे गंदगी फैलाने वालों पर नजर 

Tue, 24 Jul 2018 10:59 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
खज्जियार में सीसीटीवी से रखेंगे गंदगी फैलाने वालों पर नजर 
cctv shimla - फोटो : demo pic

डीके शर्मा

विज्ञापन

खज्जियार (चंबा)। पर्यटन नगरी खज्जियार में गंदगी फैलाने वालों पर अब सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी। वन्य प्राणी विभाग ने पर्यटन नगरी को साफ सुथरा रखने के लिए यह कदम उठाया है। इसके तहत खज्जियार में गंदगी फैलाने वालों का मौके पर ही चालान किया जाएगा। इसके तहत उन्हें पांच हजार रुपये तक जुर्माना देना पड़ सकता है। इसके साथ ही मामले में एफआईआर तक दर्ज हो सकती है। इस मुहिम के तहत काला टॉप और वन्य प्राणी परिक्षेत्र खज्जियार में सीसीटीवी स्थापित करने का फैसला लिया गया है। बाकायदा इसके लिए टीम का गठन किया गया जो कि सीसीटीवी की मदद से गंदगी फैलाने वालों पर नजर रखेगी।

गौरतलब हो कि हर वर्ष पर्यटन नगरी खज्जियार में हजारों की संख्या में पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्यीकरण का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं। मगर पर्यटकों खाने-पीने का सामान और गंदगी खज्जियार में खुले में ही फेंक देते हैं। इससे यहां की सुंदरता पर ग्रहण लगता दिख रहा है। ऐसे में अब वन्य प्राणी विभाग ने खज्जियार की सुंदरता को बरकरार रखने के लिए विशेष कदम उठाने का फैसला लिया है। वन्य प्राणी विभाग काला टॉप, खज्जियार और मैदान के आसपास तीन सीसीटीवी स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन


पांच सदस्यों की टीम की गठि
वन्य प्राणी विभाग ने इसी दिशा में बीओ खज्जियार की अगुवाई में पांच सदस्यों की टीम गठित की है। यह टीम काला टॉप और वन्य प्राणी परिक्षेत्र खज्जियार में घूमती करेगी। इस दौरान अगर कोई पर्यटक गंदगी फैलाते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे मौके पर ही पांच हजार रुपये का जुर्माना किया जाएगा। इतना ही नहीं, वन्य प्राणी विभाग ने कानूनी कार्रवाई करते हुए गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज करवाई जा सकती है। टीम में आरओ, चार वन रक्षक (सचिन कुमार, केवल कृष्ण, रजत कुमार, लेखराज) और एक वन पालक राज कुमार को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन्य प्राणी विभाग के आरओ खज्जियार बहादुर सिंह ने कहा कि वन्य प्राणी विभाग ने काला टॉप, खज्जियार मैदान के इर्द-गिर्द तीन सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे। कहा कि उनकी अगुवाई में पांच सदस्यों की टीम गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई करेगी। अगर कोई व्यक्ति गंदगी फैलाते हुए पकड़ा जाता है तो उसे पांच हजार रुपये जुर्माना किया जाएगा। साथ ही उनके खिलाफ एफआईआर तक दर्ज करवाई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed