{"_id":"5ae35d474f1c1bc03d8b5554","slug":"151524849991-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उटीप में शराब के ठेके के विरोध में उतरे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उटीप में शराब के ठेके के विरोध में उतरे ग्रामीण
Updated Fri, 27 Apr 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
demo pics
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। ग्राम पंचायत उटीप में खुले शराब के ठेके को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध जताया है। इस संदर्भ में ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को उपायुक्त हरीकेश मीणा से भी मिला।
ग्रामीणों ने उपायुक्त को बताया कि शराब का ठेका खुलने से गांव का माहौल खराब हो रहा है। ठेके के साथ एक सरकारी स्कूल भी है। यहां पर छात्राएं भी पढ़ती है। ऐसे में शराब का ठेका खुलने से छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी अभिभावक चिंतित हैं।
विज्ञापन
इसको देखते हुए यहां से शराब के ठेके को हटाया जाए। ग्रामीण अनीता कुमारी, सीमा देवी, भारती, आरती, नेहा, लीना, मुस्कान, राजिंद्र, हरिंद्र पाल, अमित और सुरेश कुमार ने बताया कि उटीप में शराब का ठेका खोलने को लेकर ग्रामीण पहले से ही विरोध कर रहे थे। मगर ठेकेदार ने मनमर्जी करके शराब का ठेका खोल दिया है। इसको लेकर लोगों में भारी रोष है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शराब के ठेके के विरोध में किसी प्रकार की तनाव की स्थिति पैदा न हो। इसके लिए प्रशासन को शराब का ठेका यहां से हटा देना चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि उटीप में खुले शराब के ठेके को दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाए।