फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   आदर्श विद्यालय भड़ियांकोठी में वार्षिक अध्यापक अभिभावक बैठक का आयोजन

आदर्श विद्यालय भड़ियांकोठी में वार्षिक अध्यापक अभिभावक बैठक का आयोजन

Sat, 03 Feb 2018 07:56 PM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
आदर्श विद्यालय भड़ियांकोठी में वार्षिक अध्यापक अभिभावक बैठक का आयोजन
स्कूल में खाली शिक्षकों के पदों को भरा जाए
विज्ञापन

भड़ियां कोठी में वार्षिक अध्यापक-अभिभावक बैठक का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भड़ियां कोठी में शनिवार को वार्षिक अध्यापक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल की विभिन्न समस्याओं सहित अन्य मसलों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य भाग सिंह चौहान ने की। इसमें करीब 80 अभिभावकों ने भाग लिया। बैठक के दौरान बच्चों के स्वास्थ्य, पठन-पाठन और स्कूल में खाली पड़े पदों सहित, बच्चों की नियमित उपस्थिति और स्कूल में परीक्षा केंद्र को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य भाग सिंह चौहान ने कहा कि अकसर स्कूल में कुछ बच्चें बीमारियों से ग्रसित रहते हैं। इसको देखते हुए अभिभावक बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बैठक में पठन-पाठन के बारे में चर्चा करते हुए प्रधानाचार्य ने अभिभावकों से भी आह्वान किया है कि वह घर में बच्चों को पढ़ाने का प्रयास करें। वहीं स्कूल के खाली पदों को लेकर भी रणनीति तैयार की गई। बैठक में सामने आया कि स्कूल में फिजीक्स, केमिस्ट्री और भाषा अध्यापक सहित पीईटी का पद खाली है। इससे स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने इस बारे में शिक्षा विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द इन पदों को भरा जाए। स्कूल में बच्चों की नियमित उपस्थिति के लिए प्रधानाचार्य ने अभिभावकों से आह्वान किया है कि वह रोज बच्चों को स्कूल भेजें। बैठक में ग्रामीणों ने परीक्षा केंद्र को लेकर चर्चा की गई। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र नहीं है। इस बारे में भी ग्रामीणों ने शिक्षा बोर्ड से मांग की है। बैठक में प्रवक्ता नरेंद्र शर्मा, सूरज वली, प्रताप सिंह, विनोद टंडन, जोगिंद्र शर्मा, कुशल कुमार और सरोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed