फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   जनजातिय क्षेत्र पांगी में लगे सरकार व प्रशासन के मुर्दाबाद के नारे

जनजातिय क्षेत्र पांगी में लगे सरकार व प्रशासन के मुर्दाबाद के नारे

Sun, 30 Jul 2017 12:07 AM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
जनजातिय क्षेत्र पांगी में लगे सरकार व प्रशासन के मुर्दाबाद के नारे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी की समस्याओं को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों ने रैली निकाली। इस दौरान सरकार व प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगे। रैली आवासीय आयुक्त कार्यालय से शुरू होते हुए किलाड़ बाजार से फूलयात्रा मैदान पहुंची। जहां पर एक जनसभा भी आयोजित हुई। इसमें कई वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे। बीडीसी अध्यक्ष योग राज ने कहा कि घाटी की समस्याओं को लेकर पंचायत प्रतिनिधि चार दिनों से हड़ताल पर बैठे हैं। परंतु सरकार व प्रशासन उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रहे हैं। यदि सरकार व प्रशासन उनकी मांगों को पूरा नहीं करते तो तीन दिन के बाद दोबारा विशाल रैली का आयोजन होगा। इसमें घाटी के ज्यादा से ज्यादा लोगों की सहभागिता करके विशाल जनसमूह तैयार किया जाएगा। रैली के बाद आवासीय आयुक्त कार्यालय के बाहर आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पांगी घाटी के लोगों के साथ भेदभाव कर रही है। घाटी में असुविधाओं का भंडार है। जिसे सरकार दूर नहीं कर पा रही है। उधर, एसडीएम सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पंचायत प्रतिनिधियों के मांग पत्र को सरकार को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed