{"_id":"6776c9917f1174dcae03359f","slug":"150-families-of-mangli-panchayat-in-darkness-for-20-days-chamba-news-c-88-1-ssml1004-140929-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मंगली पंचायत के 150 परिवार 20 दिन से अंधेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मंगली पंचायत के 150 परिवार 20 दिन से अंधेरे में
Thu, 02 Jan 2025 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 02 Jan 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत मंगली के गांव ग्रावान, चियुंली, भरकीयुंड और कांडरोलू में 20 दिन से करीबन 150 परिवार अंधेरे में डूबे हुए हैं। ग्रावान गांव में स्थापित 25 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर जलने से यह समस्या पेश आ रही है। हैरत की बात यहां से खराब विद्युुत ट्रांसफार्मर को अभी तक खंभों से नीचे भी नहीं उतारा जा सका है। बिजली सप्लाई बंद होने से कड़ाके की ठंड में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी महज शोपीस बने हुए हैं। इतना ही नहीं, ग्रामीणों को दो किलोमीटर दूर बौंदेड़ी जाकर अपने मोबाइल फोन चार्ज करने पड़ रहे हैं। बिजली बंद होने से महिलाओं को सुबह और शाम के समय खाना बनाने में मुश्किल हो रही है।
बिजली सप्लाई 20 दिन से बंद है। बिजली बिल जमा न करवाने पर कनेक्शन काटने को बोर्ड प्रबंधन नोटिस जारी कर देता है। लेकिन, बिजली गुल होने पर उसे सुचारु करवाने के लिए विशेष प्रयास होते नजर नहीं आ रहे हैं।
हेम राज, ग्राम पंचायत मंगली निवासी
बिजली गुल होेने से बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड में ग्रामीणों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण महज शोपीस बने हुए हैं। बिजली सप्लाई गुल होने पर कई-कई दिनों बाद सप्लाई बहाल करवाई जाती है। इससे ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन
चेत राम, ग्राम पंचायत मंगली निवासी
ग्रामीणों ने अपने सगे-संबंधियों से मोबाइल चार्ज न होने से वे बात तक नहीं कर पा रहे हैं। कुछ ग्रामीणों को दो किलोमीटर का सफर तय कर बौंदेड़ी पहुंच कर अपने मोबाइल चार्ज करने पड़ रहे हैं।
हरीश कुमार, ग्राम पंचायत मंगली निवासी
बिजली गुल होने से बुजुर्गों, बच्चों और गृहणियों को परेशानियां ही उठानी पड़ रही हैं। महिलाओं को दोपहर में ही रात का खाना तैयार करना पड़ रहा है। बिजली सप्लाई बंद होने लोगाें की दिक्कतें काफी बढ़ी हैं।
प्रेमलाल, ग्राम पंचायत मंगली निवासी
विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता अमित ठाकुर ने बताया कि मामला ध्यान में है। जल्द ही खराब ट्रांसफार्मर की मरम्मत करवा कर सप्लाई को सुचारु करवा दिया जाएगा।