फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   भूस्खलन से तरेला-मंगली मार्ग बाधित, कई किमी पैदल चलने को मजबूर लोग

भूस्खलन से तरेला-मंगली मार्ग बाधित, कई किमी पैदल चलने को मजबूर लोग

Wed, 17 Apr 2019 10:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
भूस्खलन से तरेला-मंगली मार्ग बाधित, कई किमी पैदल चलने को मजबूर लोग
तीसा (चंबा)। तरेला-मंगली मार्ग पर भूस्खलन से यातायात के लिए बाधित हो गया है। इस वजह से क्षेत्र के लोगों को कई किलोमीटर का सफर पैदल ही तय करना पड़ा। इसकी वजह यह है कि भूस्खलन क्षेत्र से लगातार पत्थर और मलबा गिर रहा है। इस वजह से सड़क बहाल करने में दिक्कतें आ रही है। बुधवार को मंडूण के पास दोपहर के समय बारिश के चलते भूस्खलन हो गया। इसकी वजह से सड़क पर भारी मात्रा में मलबा और पत्थर गिर गए।
विज्ञापन


गनीमत रही कि कोई भी वाहन या राहगीर भूस्खलन की चपेट में नहीं आया। अन्यथा जानमाल का नुकसान हो सकता था। वहीं यातायात बाधित होने से मार्ग के दोनों तरफ छोटे वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इसके बाद यात्रियों ने लोनिवि को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही लोनिवि की टीम मौके पर पहुंची। मगर खराब मौसम के चलते विभागीय टीम मार्ग को बहाल करने का कार्य शुरू नहीं कर पाई। भूस्खलन वाले स्थान से बार-बार पत्थर नीचे गिर रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मताबिक तरेला-मंगली मार्ग बड़े वाहनों के लिए पिछले तीन माह से बंद है। विभाग ने मार्ग पर एक महीने पहले छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई है। ऐसे में एक बार फिर छोटे वाहनों की आवाजाही बंद होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंडूण से मंगली पांच किमी का सफर लोगों को पैदल ही तय करना पड़ रहा है। लोगों ने जिला प्रशासन और लोनिवि से मांग की कि मार्ग को जल्द वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल करवाया जाए। लोनिवि के अधिशाषी अभियंता हर्ष पुरी ने बताया कि भारी बारिश के कारण मार्ग को खोलने में परेशानी हो रही है। भूस्खलन वाले स्थान से लगातार पत्थर नीचे गिर रहे हैं। ऐसे में वहां पर मशीनरी लगाना खतरे से खाली नहीं है। मौसम साफ होते ही मार्ग को बहाल करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed