फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   अब एनएचपीसी चमेरा दो के हैलीपैड में होगा जनमंच कार्यक्रम का आयोजन

अब एनएचपीसी चमेरा दो के हैलीपैड में होगा जनमंच कार्यक्रम का आयोजन

Fri, 01 Mar 2019 09:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
अब एनएचपीसी चमेरा दो के हैलीपैड में होगा जनमंच कार्यक्रम का आयोजन
अब एनएचपीसी चमेरा दो के हेलीपैड में होगा जनमंच कार्यक्रम
विज्ञापन

प्रशासन ने बदला करियां में होने वाले जनमंच का कार्यक्रम स्थल
पहले सीनियर सेकेंडरी स्कूल करियां में होना था कार्यक्रम का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। विस क्षेत्र चंबा और विकास खंड मैहला के तहत आने वाली ग्राम पंचायत करियां में तीन मार्च को होने वाला जनमंच कार्यक्रम अब एनएचपीसी चमेरा द्वितीय के हेलीपैड में होगा। अपरिहार्य कारणों के चलते प्रशासन ने जनमंच कार्यक्रम का स्थल बदला है।
पहले कार्यक्रम स्थल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करियां निर्धारित किया गया था, लेकिन प्रशासन ने जनमंच के दो दिन पहले स्थल बदला है। यह जानकारी एसडीएम चंबा दीप्ति मंढोत्रा ने दी। उन्होंने बताया कि तीन मार्च को होने वाले जनमंच की अध्यक्षता आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह करेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत करियां, भड़ियांकोठी, रजेरा, जांघी, उटीप, गागला, लुड्डू और बैली के ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का मौके पर निवारण किया जाएगा। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल में विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनी स्टाल लगाए जाएंगे। इन स्टालों के माध्यम से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी, ताकि लोग इन योजनाओं का लाभ ले सकें। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल हेल्थ चेकअप, मेडिकल बोर्ड इत्यादि का भी आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग के माध्यम से विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र मौके पर ही प्रदान किए जाएंगे और रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से भी दिव्यांग पात्र व्यक्तियों को आवश्यक उपकरण व्हील चेयर, कान की सुनने की मशीनें आदि का विवरण किया जाएगा। उन्होंने आम जनता से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है, ताकि घर द्वार ही अधिकतर योजनाओं का लाभ मिल सके तथा उनकी समस्याओं का निपटारा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed