{"_id":"5c3385afbdec2256ad22db92","slug":"141546880431-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फ में पांव फिसलने से ढांक में गिरा भेड़पालक, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फ में पांव फिसलने से ढांक में गिरा भेड़पालक, मौके पर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। ग्राम पंचायत छतराड़ी के गांव गल्थन के एक व्यक्ति की बाड़ी नाला के समीप बर्फ पर पांव फिसलने से मौत हो गई। सोमवार दोपहर को हुए हादसे में मारे गए व्यक्ति की पहचान मोती राम पुत्र भंडारी निवासी गांव गल्थन ग्राम पंचायत छतराड़ी धरवाला चंबा के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार मोती राम भेड़पालक सोमवार दोपहर पौने एक बजे के करीब भेड़ बकरियों को चराने जा रहा था। इसी दौरान बाड़ी नाला के पास उसका पांव फिसला और वह ढांक से नीचे नाले में जा गिरा। वहां से गुजर रहे लोगों ने व्यक्ति को नाले में गिरा देखा। उन्होंने परिजनों और पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों की मदद से शव को कब्जे में लेकर नाले से बाहर निकाला। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। स्थानीय पटवारी ने मौके पर पहुंचकर मृतक की जानकारी जुटाई। एसडीएम चंबा दिप्ती मंढ़ोत्रा ने बताया कि बर्फ में फिसलने से व्यक्ति की मौत हुई है।