फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   प्रगति मुहिम के तहत आठवीं कक्षा के आठ हजार विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

प्रगति मुहिम के तहत आठवीं कक्षा के आठ हजार विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

Tue, 20 Nov 2018 09:35 PM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
प्रगति मुहिम के तहत आठवीं कक्षा के आठ हजार विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
चंबा। जिला के विद्यार्थियों में लर्निंग आउटकम को बढ़ाने के मकसद से शुरू प्रगति मुहिम के तहत मंगलवार को जिले के सभी 15 शिक्षा खंडों में परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में आठवीं कक्षा के करीब 8 हजार विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। एस्पिरेशनल जिला योजना के तहत उपायुक्त हरिकेश मीणा की अगुवाई में चल रही मुहिम का लक्ष्य विद्यार्थियों में विशेषकर गणित और अंग्रेजी विषयों में लर्निंग आउटकम को निखारना है। उपायुक्त ने बताया कि ये परीक्षा जिले के भरमौर, गरोला, मैहला, गैहरा, हरदासपुरा, चंबा, कियानी, कल्हेल, तीसा, सलूणी, सुंडला, बनीखेत, चुवाड़ी, सिहुंता और पांगी शिक्षा खंडों में आयोजित हुई। उन्होंने बताया कि संबंधित ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटरों की गूगल शीट पर आज ही परीक्षा के नतीजों को अपलोड कर दिया जाएगा। इसके बाद परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों की जिला स्तरीय रैंकिंग तय की जाएगी और संबंधित स्कूलों को भेजा जाएगा ताकि विद्यार्थियों को अपनी रैंकिंग का पता चल सके और उसी के अनुरूप वे अपने लर्निंग आउटकम को बढ़ा सकें। चंबा जिला एस्पिरेशनल जिला योजना का हिस्सा है इसलिए इस तरह की परीक्षा आयोजित करने का एकमात्र लक्ष्य विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को सुधारना है ताकि बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकें। परीक्षा को प्रिंसिपल डाइट सरू के माध्यम से कॉर्डिनेट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed