फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A snake was found in a drinking water source near Dugli Nala.

Chamba News: डुगली नाला के पास पीने के पानी के स्रोत में निकला सांप

Mon, 19 Oct 2026 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 19 Oct 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
A snake was found in a drinking water source near Dugli Nala.
चंबा। जोत मार्ग पर डुगली नाला के पास पीने के पानी के स्रोत में अचानक सांप निकल आया। इससे वहां मौजूद लोग डर गए। यह स्रोत राहगीरों और स्थानीय लोगों को पीने का पानी मुहैया करने के लिए बनाया गया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों में सुरेश कुमार, चमन सिंह, रवि कुमार, योगराज और टेक चंद ने बताया कि पानी के स्रोत में कंकरीट से शेर का मुंह बनाया गया है। उसी मुंह में एक छेद से पानी की धारा बहती है। उसी धारा में सोमवार सुबह जिंदा सांप निकल आया। हालांकि, सांप ने किसी को भी नहीं डंसा। उन्होंने जल शक्ति विभाग से पानी की शुद्धता जांचने की मांग की है। उधर, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश मोंगरा ने बताया कि विभाग समय-समय पर पानी की शुद्धता जांचता रहता है। यदि लोग चाहते हैं कि पानी की जांच हो तो अवश्य कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed