{"_id":"5b5760444f1c1b827d8b47d4","slug":"141532452932-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली सांस्कृतिक संध्या में धमाल मचाएंगे पंजाबी गायक कुलविंद्र बिल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली सांस्कृतिक संध्या में धमाल मचाएंगे पंजाबी गायक कुलविंद्र बिल्ला
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
Minjar Fair
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। मिंजर मेला आयोजन समिति ने मंगलवार को मिंजर मेला सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मुख्य कलाकारों को लेकर आधिकारिक सूची जारी कर दी है। सांस्कृतिक कार्यक्रम उपसमिति के संयोजक एवं अतिरिक्त उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि शुभारंभ के मौके पर 29 जुलाई को पंजाबी गायक कुलविंद्र बिल्ला मुख्य कलाकार होंगे। इसके अलावा हिमाचली कलाकार भी प्रस्तुतियां देंगे। 30 जुलाई को हिमाचली नाइट रहेगी। इसमें सुनील राणा, धीरज शर्मा और नीतीश राजपूत प्रमुख कलाकार रहेंगे।
31 जुलाई को पार्श्व गायक असित त्रिपाठी और सोम चंदा भट्टाचार्य मुख्य कलाकार रहेंगे। इस सांस्कृतिक संध्या में भी हिमाचली कलाकार भी प्रस्तुतियां देंगे। 1 अगस्त को हिमानी कपूर अपनी प्रस्तुतियां देंगी। इस सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली गायक नरेंद्र ठाकुर और गीता भारद्वाज भी लोक गीतों से दर्शकों को नचाएंगी। 2 अगस्त को पार्श्व गायक कमाल खान मुख्य कलाकार के तौर पर प्रस्तुति देंगे। जबकि इसके अलावा हास्य कलाकार उदय दहिया और हिमाचली कलाकार भी कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। 3 अगस्त की सांस्कृतिक संध्या को भी हिमाचली नाइट तय किया गया है। इसमें हिमाचल के लोक गायक ठाकुर दास राठी और इंद्रजीत प्रस्तुतियां देंगे। जबकि इम्जा बैंड भी अपनी प्रस्तुति देगा।
विज्ञापन
इसके अलावा उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के सांस्कृतिक दल भी अपनी प्रस्तुतियां रखेंगे। 4 अगस्त को सूफी गायक सतिंदर सरताज मुख्य कलाकार के तौर पर प्रस्तुति देंगे। उनके अलावा हिमाचली और उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के कलाकार भी रहेंगे। 5 अगस्त को अंतिम संस्कृतिक संध्या के मौके पर सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक जावेद अली प्रस्तुतियां दर्शकों के सामने रखेंगे। इसके अलावा हिमाचली और उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के कलाकारों को भी मौका दिया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि मेले की सभी आठ संध्याओं में हर दिन प्रदेश के एक जिले के बेहतरीन लोक नृत्य दल की प्रस्तुति भी रहेगी । इसके अलावा हर दिन चंबा के कलाकारों और नर्तक दलों के कार्यक्रम भी तय किए गए हैं।
विज्ञापन