फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   भरमौर-पठानकोट हाईवे भूस्खलन से घंटों रहा बाधित

भरमौर-पठानकोट हाईवे भूस्खलन से घंटों रहा बाधित

Sun, 15 Jul 2018 10:59 PM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
भरमौर-पठानकोट हाईवे भूस्खलन से घंटों रहा बाधित
landslide - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। राष्ट्रीय उच्च मार्ग पठानकोट-भरमौर रविवार सुबह केरू के पास और नैनीखड्ड के समीप भूस्खलन होने से बाधित हो गया। मार्ग बंद होने से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई है। इस वजह से देश विदेश के सैलानियों सहित हजारों की संख्या में लोग फंसे रहे। दोनों जगह पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें गिर गई थी। सूचना मिलते ही राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण की मशीनरी और मेन पावर मौके पर पहुंची। भारी मात्रा में चट्टानें गिरी होने की वजह से मार्ग को बहाल करने में एनएच प्राधिकरण को भी कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। घंटों की मशक्कत के बाद सुबह सवा नौ बजे के करीब मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया।


इसके बाद वाहनों की आवाजाही बहाल हो पाई और घंटो फंसने के बाद किसी तरह से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। मूसलाधार बारिश से राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण को अब तक ढाई करोड़ की चपत लग चुकी है। गौरतलब हो कि जिले में होने वाली बारिश के बाद राष्ट्रीय उच्च मार्ग भरमौर-पठानकोट पर जगह-जगह होने वाले भूस्खलन और पहाड़ियों के दरकने से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद हो जाती है। राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता डीएस पठानिया ने बताया कि रविवार अल सुबह केरू के समीप और नैनीखड्ड के पास भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग यातायात के लिए अवरूद्घ पड़ गया था। सूचना मिलते ही प्राधिकरण की मशीनरी व लेबर को मौके पर भेजा गया। इसके बाद मार्ग को यातायात के लिए सुचारु करवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed