{"_id":"5b2fc52a4f1c1bb0318b87a2","slug":"141529857322-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. देसराज की शानदार बल्लेबाजी जीता मेडिकल कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. देसराज की शानदार बल्लेबाजी जीता मेडिकल कॉलेज
Updated Sun, 24 Jun 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में रविवार को पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और प्रेस इलेवन के बीच दोस्ताना मैच खेला गया। इसमें डॉक्टर देसराज ने शानदार बल्लेबाजी से प्रेस इलेवन को हराकर टीम को विजयश्री दिलवाई। मैच में भाजपा जिला अध्यक्ष मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। जबकि डॉ. चड्ढा विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। मैच का आयोजन वंदना कला मंच के सौजन्य से किया गया।
वंदना कला मंच के संयोजक सुरजीत ठाकुर ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके बाद मैच की शुरूआत को लेकर टॉस करवाया गया। प्रेस इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। प्रेस इलेवन की ओर से विनोद, पंकज, प्रवीण, परमेश, सुभाष, रणवीर ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए टीम को 15 ओवरों में 99 के स्कोर तक पहुंचाया। इसमें विनोद ने सर्वाधिक रन बनाए।
विज्ञापन
वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेडिकल कॉलेज की टीम से सलामी बल्लेबाज डॉक्टर देसराज ने शानदार पारी खेलते हुए नाबाद 60 रन बनाए। खेल का निर्णय अंतिम ओवर में हुआ। इसमें डॉ. देसराज ने दूसरी ही गेंद में चौका मारकर चार गेंद शेष रहते मैच को मेडिकल कॉलेज टीम की झोली में डाल दिया। शानदार बल्लेबाजी करने के लिए डॉ. देसराज को मैन ऑफ दी मैच चुना गया। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों का मुख्यातिथि ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन