{"_id":"5ae35d394f1c1b23338b5677","slug":"141524849977-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षु कंडक्टर को किया सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षु कंडक्टर को किया सस्पेंड
Updated Fri, 27 Apr 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
सस्पेंड
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। एचआरटीसी की बस में टांका लगाने वाले प्रशिक्षु कंडक्टर को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। पठानकोट से चंबा आ रही एचआरटीसी की बस में उड़नदस्ते की टीम ने दबिश दी। टीम ने बस के कंडक्टर टांका लगाते हुए रंगे हाथों पकड़ा।
मगर प्रशिक्षु कंडक्टर इस संबंध में कोई सफाई नहीं दे पाया। इसको देखते हुए उसे मौके पर ही सस्पेंड कर दिया गया। एचआरटीसी प्रबंधन ने टांका लगाने वाले कंडक्टरों पर शिकंजा कसने के लिए उड़नदस्तों का गठन किया है। जो सरकारी बसों में अचानक दबिश देकर कंडक्टरों की चालाकी पर नजर रखे हुए हैं। प्रदेश में उड़नदस्तों ने दर्जनों प्रशिक्षु कंडक्टरों को टांका लगाते हुए पकड़ा है।
विज्ञापन
प्रदेश में एचआरटीसी लंबे समय से घाटे में चल रही है। इसका एक कारण कंडक्टरों का टांका लगाना भी है। कंडक्टरों पर शिकंजा कसने के लिए विभाग की ओर से कई हथकंडे अपनाए जा चुके हैं। जो कुछ हद तक कारगर भी साबित हुए।
विज्ञापन
मगर अभी भी कई कंडक्टर टांका लगाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। आरएम चंबा सुभाष कुमार ने बताया कि पठानकोट-चंबा रूट पर चलने वाली बस के प्रशिक्षु कंडक्टर को टांका लगाते हुए पकड़ा गया है। उसे मौके पर ही सस्पेंड कर दिया गया। उन्होंने कहा कि निदेशालय से कड़े निर्देश हैं कि टांका लगाने वाले कंडक्टरों की छुट्टी की जाए। इसके लिए उड़नदस्ते जगह-जगह बसों में दबिश दे रहे हैं।