{"_id":"5a3e92084f1c1bee688c37f1","slug":"141514050056-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के नाम पर अब चंबा जिले के युवाओं से नहीं होगा छल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी के नाम पर अब चंबा जिले के युवाओं से नहीं होगा छल
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
Jobs
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद लिया कड़ा संज्ञान
प्रवीण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा में अब भर्तियों के नाम पर जिले के युवाओं को ठगा नहीं जाएगा। अमर उजाला में भर्तियों में धांधली को लेकर छपी के खबर के बाद संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य सचिव ने नियमानुसार भर्ती करने के फरमान जारी किए हैं। स्वास्थ्य सचिव ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को इस बारे में निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके तहत भर्ती को लेकर पूरा प्रचार-प्रसार किया जाएगा। ताकि जिले के सभी युवा भर्ती में भाग ले सकें। इसके बाद भर्ती होने वाले युवाओं का चयन उनकी योग्यता के आधार पर किया जाएगा। इसमें किसी भी सिफारिश को तवज्जो नहीं दी जाएगी। मेडिकल कॉलेज में किस पद की भर्ती होगी इसको लेकर पहले बाकायदा इश्तेहार जारी किया जाएगा। इसके बाद कंपनी प्रबंधन नियमों के अनुसार युवाओं की भर्ती करेगी। जिला रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हजारों बेरोजगार प्रशिक्षित युवाओं के लिए यह एक अच्छी खबर है। हालांकि इससे पहले चंबा मेडिकल कॉलेज में आचार संहिता सहित अन्य दिनों में बिना इंटरव्यू सैकड़ों कर्मचारियों की भर्ती की गई। इस भर्ती में युवाओं की योग्यता को दरकिनार करते हुए सिफारिशों को प्राथमिकता दी गई। युवाओं की भर्ती योग्यता को देख नहीं बल्कि आवेदक के आवेदन नोट को देख कर की गई। जबकि कई पात्र युवा भर्ती के लिए अखबारों और मेडिकल कॉलेज के सूचना बोर्ड में इश्तेहार छपने का इंतजार कर रहे। मगर उन्हें भर्ती की कोई जानकारी नहीं मिली। अब मेडिकल कॉलेज में जो भी भर्ती होगी उसके लिए आवेदक की योग्यता की पूरी जांच होगी।
योग्यता के आधार पर होगी भर्ती : प्रबोध सक्सेना
स्वास्थ्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने बताया कि चंबा मेडिकल कॉलेज में होने वाली भर्ती अब नियमानुसार होगी। इसमें किसी प्रकार की धांधली नहीं बरती जाएगी। योग्यता के आधार पर भर्ती होगी। इसको लेकर बाकायदा इश्तेहार जारी किया जाएगा ताकि युवाओं को इसकी जानकारी मिल सके।
मेडिकल कॉलेज 60 पदों की करेगा भर्ती
मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने 60 पदों की भर्ती करने के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों की भर्ती एक जनवरी के बाद शुरू होगी। आवेदकों को कंपनी प्रबंधन भर्ती के लिए फोन पर सूचित करेगा।