{"_id":"5a3e91224f1c1bd1408be90a","slug":"141514049826-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दियों में होली के जंगलों में सक्रिय हो जाता है वन माफिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दियों में होली के जंगलों में सक्रिय हो जाता है वन माफिया
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
होली (चंबा)। उप तहसील होली में सर्दियों के दौरान जंगलों में वन माफिया सक्रिय हो जाता है। बर्फबारी का फायदा उठाकर जंगलों में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई जाती है। हिमपात अधिक होने की वजह से वन विभाग को भी इसकी भनक नहीं लग पाती है। इससे वन माफिया का अवैध कारोबार बदस्तूर चल रहा है।
हैरानी इस बात की है कि वन विभाग हर साल सर्दियों के मौसम में होने वाले अवैध कटान को लेकर कोई पुख्ता कार्रवाई करने में कामयाब नहीं हो पा रहा है। इससे वन माफिया के मंसूबे बढ़ते जा रहे हैं।
होली में बालन के लिए कोई डिपो नहीं है। इसके चलते होली क्षेत्र में रहने वाली 15 हजार आबादी को जलाने के लिए लकड़ी आसपास के जंगल से लानी पड़ती है। इससे यहां के जंगलों को काफी नुकसान हो रहा है। सड़कों के नजदीक वाले जंगलों से लोग सर्दियों में कटर के साथ पूरा पेड़ ही काट देते हैं। बर्फबारी होने से वन रक्षक भी वहां नहीं पहुंच पाते। सर्दियां खत्म होने तक लोग काटी गई लकड़ियां स्वाह कर देते हैं। ऐसे में वन विभाग को पेड़ काटने वालों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाती। समय रहते सर्दियों में होने वाले पेड़ों के अवैध कटान को रोका नहीं गया तो आने वाले समय में जंगल में पेड़ों की संख्या काफी कम हो जाएगी। सर्दियों में होली में अधिक बर्फबारी होती है। इसका फायदा उठाकर पूरे क्षेत्र में वन माफिया भी सक्रिय हो जाता है। रातोंरात कटर के जरिये पेड़ काट कर ठिकाने लगा दिया जाता है और वन विभाग इसको भनक तक नहीं लगती है। वन समिति के प्रधान दलीप कुमार, पर्यावरण प्रेमी रतन चंद ने जिला प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि सर्दियों में जंगल में होने वाले अवैध कटान को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं। साथ ही होली में बालन का डिपो खोला जाए। ताकि लोगो को सर्दियों में जलाने के लिए लकड़ी मिल सके।
विज्ञापन
जंगल की लकड़ी काटने वालों पर होगी कार्रवाई : संजीव
डीएफओ संजीव शर्मा ने बताया कि जंगल में पेड़ों का किसी प्रकार का कटान करना गैर कानूनी है। सर्दियों में ऐसा करते हुए कोई पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सर्दियों में वन विभाग की टीम ऐसा करने वालों पर पैनी नजर रखेगी।