फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   भरमौर में पूर्व मंत्री को जियालाल ने दी पटकनी

भरमौर में पूर्व मंत्री को जियालाल ने दी पटकनी

Mon, 18 Dec 2017 11:27 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
भरमौर में पूर्व मंत्री को जियालाल ने दी पटकनी
विधान सभा क्षेत्र चुराह के भाजपा प्रत्याशी हंस राज जीत के बाद अपने समर्थको का अभिवादन स्वीकार करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
भरमौर (चंबा)। जिला चंबा की वीआईपी सीट भरमौर-पांगी में भाजपा ने कांग्रेस से छीन ली है। यहां कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी को करारी शिकस्त देकर भाजपा प्रत्याशी जिया लाल कपूर ने पटकनी दी है। खास बात यह है कि यहां पर भाजपा का बागी नेता व जिला परिषद सदस्य ललित ठाकुर के मैदार में होने के बाद भरमौरी को इसका फायदा नहीं मिल पाया। वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी की उल्टी गिनती उसी दिन शुरू हो गई थी। जब वर्ष 2015 में पंचायतीराज के चुनाव हुए थे। इन चुनावों में भरमौर-पांगी में जिप की चार महत्वपूर्ण सीटों में से तीन सीटों में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। जबकि प्रदेश में कांग्रेस सरकार होते हुए भी भाजपा ने पांगी और भरमौर ब्लॉक समिति अध्यक्ष पद पर कब्जा किया था। हालांकि वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने पंचायत चुनाव में कांग्रेस को बढ़त दिलाने की काफी कोशिश की। मगर वह कांग्रेस को बढ़त नहीं दिला पाए। इसके बाद भी जनता में अंदर खाते कांग्रेस के नुमाइंदे और कामकाज को लेकर विरोध शुरू हो गया था। नौ नवंबर को हुई विस चुनाव की वोटिंग में जनता ने अपनी नाराजगी जताते हुए भाजपा के पक्ष में वोट किया। इसके परिणाम सोमवार को हुई विस चुनाव की मतगणना में सामने आए। जियालाल ठाकुर को जहां 25744 मत मिले तो वहीं ठाकुर सिंह भरमौरी को 18395 मतों से ही संतोष करना पड़ा। इस तरह से पूर्व वन मंत्री को 7349 मतों से हार का सामना करना पड़ा। वहीं भाजपा से बागी ललित ठाकुर को 6255 मत मिले। जबकि निर्दलीय मैदान में उतरे जनम सिंह को सिर्फ 769 मत ही सके। वहीं नोटा का बटन 723 मतदाताओं ने दबाया।

वर्ष 2012 में भाजपा ने विस अध्यक्ष तुलसी राम का टिकट काट कर नए प्रत्याशी के रूप में जिया लाल को मैदान में उतारा था। जोकि 3200 के करीब मतों से यह चुनाव हारे थे। मगर इस बार हुए विस चुनाव में उन्होंने अपनी हार से ज्यादा अंतर से जीत दर्ज की है। सुबह से मतगणना शुरू हुई तो कुल 12 राउंड में उन्होंने अपनी बढ़त बनाए रखी। इस बार पहली बार पांगी से भाजपा को 1600 मतों की लीड मिली है। यह लीड गैर जनजातीय क्षेत्र से होते हुए जनजातीय क्षेत्र तक जारी रहा।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed