फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   14 sheep and goats killed, 15 missing in leopard attack

Chamba News: तेंदुए के हमले में 14 भेड़-बकरियों की मौत, 15 लापता

Wed, 10 Jun 2026 10:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 10:11 AM IST
विज्ञापन
14 sheep and goats killed, 15 missing in leopard attack
भरमौर/चंबा। जनजातीय क्षेत्र भरमौर में जंगली जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार देर रात भरमाणी माता मंदिर के समीप एक तेंदुए ने भेड़-बकरियों के झुंड पर हमला कर दिया। हमले में 14 भेड़ें मौके पर ही मारी गईं, जबकि 15 भेड़-बकरियां अब भी लापता हैं। घटना से प्रभावित पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। जानकारी के अनुसार सचूई पंचायत निवासी सतपाल ठाकुर और बुद्धि सिंह अपनी भेड़-बकरियों के साथ भरमाणी माता मंदिर के समीप डेरा लगाए हुए थे। सोमवार रात करीब तीन बजे एक तेंदुआ पशुओं के बाड़े में घुस गया और झुंड पर हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर 14 भेड़ें मृत पाई गईं, जबकि 15 अन्य भेड़-बकरियां जंगल की ओर भाग गईं या लापता हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, वन विभाग और पशुपालन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। वन एवं पशुपालन विभाग के कर्मचारियों ने संयुक्त निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया और अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है। स्थानीय पशुपालकों अमर सिंह, जिगरी राम, अंग्रेज सिंह, करनैल सिंह और चतरो राम ने प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। उनका कहना है कि भेड़-बकरी पालन ही उनकी आजीविका का प्रमुख साधन है और ऐसे हमलों से होने वाले नुकसान की भरपाई करना आसान नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed