फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   14 people corona positive in Chamba

जिले में सीआईएसएफ जवान सहित 14 कोरोना पॉजिटिव

Wed, 07 Apr 2021 09:55 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
14 people corona positive in Chamba
Coronavirus economic impact concept image - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
चंबा। जिले में पंजाब से लौटे सीआईएसएफ जवान सहित 14 लोगों की कोरोना रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी पॉजिटिव लोगों को आइसोलेट कर दिया है। 14 नए मामले आने के बाद जिले में अब सक्रिय मामलों का आंकड़ा डेढ़ सौ पहुंच गया है। जबकि, एक मरीज ने कोरोना के खिलाफ जंग जीतने में कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पंजाब से लौटे पचास वर्षीय सीआईएसएफ जवान, बनी गांव से 51 वर्षीय पुरुष, एयर फोर्स स्टेशन डलहौजी से 49 वर्षीय महिला, अपर जुलाहकड़ी से 49 वर्षीय पुरुष, गांव पलेई से 52, 25 वर्षीय पुरुष, 13 वर्षीय बालिका, चुुवाड़ी से 14 वर्षीय किशोरी, पावर स्टेशन खैरी से 34, 41 और 31 वर्षीय पुरुष, समलेऊ से 38 वर्षीय पुरुष, सम्मा से 22 वर्षीय पुरुष और गांव डुग से 53 वर्षीय पुरुष कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब तक 3256 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। जबकि, 2953 लोग स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

53 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। सीएमओ डॉ. राजेश गुलेरी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बुधवार को 14 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि मास्क अनिवार्य रूप से पहनें और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से दूरी बनाकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed