{"_id":"6410a8bf8e1ed17645019404","slug":"14-outsourced-employees-fired-chamba-news-c-19-1-88163-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: नौकरी से निकाले 14 आउटसोर्स कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: नौकरी से निकाले 14 आउटसोर्स कर्मचारी
Tue, 14 Mar 2023 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 14 Mar 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। जलशक्ति विभाग मंडल सलूणी में सेवाएं दे रहे 14 आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। इसके चलते इन कर्मचारियों को अब अपने परिवार के पालन-पोषण की चिंता सताने लगी है। रोजगार जाने के बाद ये युवा बेरोजगार हो चुके हैं। मंगलवार को आउटसोर्स कर्मचारी उपमंडल अधिकारी सलूणी डॉ. स्वाति से मिले। इसमें उन्होंने गुहार लगाई कि उन्हें जलशक्ति विभाग या अन्य दूसरे विभाग में रोजगार प्रदान किया जाए जिससे वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें।
उन्होंने कहा कि वे चार सालों से जलशक्ति विभाग में आउटसोर्स के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उन्हें विभाग की ओर से से जो भी कार्य दिया गया उन्होंने उस कार्य को पूरी ईमानदारी के साथ निभाया। कभी भी अपने कार्य में लापरवाही नहीं बरती। बावजूद इसके उन्हें नौकरी से बाहर का रास्ता दिखाया गया। इससे कर्मचारियों के साथ उनके परिवार भी चिंता में आ गए हैं। इन कर्मचारियों को 15 दिन पहले उन्हें नौकरी से हटा दिया गया है। इतना ही नहीं, उन्हें दो माह का वेतन भी नहीं दिया गया है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल मनजीत कुमार, सोनू, जगदीश, अर्जुन, पवन, मनोज, अमरो, सुशील, तारा चंद, विजय कुमार, सलीम मोहम्मद और राजेंद्र कुमार ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएं।