फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   14 corporation buses got stuck due to road blockade

Chamba News: सड़कें बाधित होने से निगम की 14 बसें फंसीं

Sun, 23 Jul 2023 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
14 corporation buses got stuck due to road blockade
चंबा। जिले में हिमाचल पथ परिवहन निगम की 14 बसें भरमौर-पठानकोट हाईवे समेत विभिन्न सड़कों पर फंसी हुई हैं। इसकी वजह जगह-जगह हो रहा भूस्खलन है। ऐसे में आए दिन निगम प्रबंधन को छह लाख के करीब घाटा उठाना पड़ रहा है। ऐसे में अब यदि आगामी समय में मौसम करवट नहीं बदलता है तो निगम प्रबंधन को प्रतिदिन के हिसाब से होने वाला घाटा बढ़ सकता है। बसों के विभिन्न रूटों पर फंसे होने के कारण ग्रामीणों को आवाजाही करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने हाईवे प्रबंधन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि बंद सड़कों को यातायात के लिए बहाल करवाकर लोगों को राहत प्रदान करवाई जाए। जिले में हिमाचल पथ परिवहन निगम की 14 बसें विभिन्न सड़कें बाधित होने से फंसी हैं। इससे कई रूट भी बंद पड़े हैं। निगम प्रबंधन की सात बसें भरमौर-पठानकोट हाईवे बग्गा से आगे बाधित होने के कारण फंसी हुई हैं। इसके अलावा चंबा-सलूणी मार्ग कैला के पास बाधित है, जहां पर निगम की पांच बसें फंसी हुई हैं। इतना ही नहीं, कोलका-जटकरी मार्ग पर भी एक सप्ताह से सरकारी बस फंसी हुई है। इसके अलावा चंबा-जम्मुहार मार्ग बाधित होने से निगम की बस फंसी हुई है। एचआरटीसी चंबा डिपो के आरएम शुगल सिंह ने खबर की पुष्टि की है। बताया कि हाईवे और विभिन्न सड़कों के बाधित होने से निगम प्रबंधन की बसें फंसी हुई हैं। इससे निगम प्रबंधन को आए दिन छह लाख के करीब घाटा उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed