{"_id":"5e8b558a8ebc3e6f9507bf95","slug":"14-ambulance-for-chamba-chamba-news-sml3297254109","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा के लिए सरकार ने दी 14 नई एंबुलेंस, लोगों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा के लिए सरकार ने दी 14 नई एंबुलेंस, लोगों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के लोगों को अब पुरानी और खटारा हो चुके एंबुलेंस वाहनों से निजात मिल गई है। प्रदेश सरकार ने चंबा के लिए 14 नए एंबुलेंस वाहन भेज दिए हैं। इसमें मरीजों की अस्पताल लाने और ले जाने की बेहतर सुविधा मिल सकेेगी।
इसके साथ ही नए वाहनों में जरूरी दवाइयां और अन्य उपकरण भी मौजूद हैं। 14 एंबुलेंस को संचालक कंपनी ने जिले के विभिन्न उपमंडलों में तैनात कर दिया है। नई एंबुलेंस आने की वजह से मरीजों की एंबुलेंस संबंधित शिकायतें भी काफी हद तक खत्म हो गई है। इससे पहले चंबा जिले में जितनी भी एंबुलेंस चलाई जा रही थी, उन वाहनों हालत काफी खराब थी।
ये वाहन मरीजों को अस्पताल छोड़ते समय बीच रास्ते में खराब हो जाती थी। कई एंबुलेंस को धक्का मारकर स्टार्ट करना पड़ता था। जबकि कुछ एंबुलेंस की ब्रेक फेल होने के मामले भी सामने आ चुके थे। जिले की तरफ से लंबे समय से नए एंबुलेंस वाहनों की मांग उठाई जा रही थी।
विज्ञापन
इसको देखते हुए प्रदेश सरकार ने चंबा को 14 नए एंबुलेंस वाहन स्वीकृत कर दिए हैं। चार एंबुलेंस वाहन पिछले माह चंबा में आए गए थे। जबकि दस नई एंबुलेंस चंबा में पिछले कुछ दिन पहले आई हैं।
अब चंबा जिले की सड़कों पर दौड़ने वाली 18 एंबुलेंस अच्छी हालत वाली ही हैं। नई एंबुुलेंस वाहनों में तीन चंबा, एक सुंडला, एक सलूणी, दो तीसा, एक बनीखेत, एक सिहुंता, एक चुवाड़ी, दो भरमौर, एक चूड़ी और एक साहो को भेजी गई है। इन क्षेत्रों में चलने वाली एंबुलेंस वाहनों की हालत खराब हो चुकी थी। इसके लिए क्षेत्र के लोगों ने प्रदेश सरकार का आभार जताया है।
एंबुलेंस संचालक कंपनी के चंबा-कांगड़ा प्रभारी अभिषेक ने बताया कि चंबा में 14 नई एंबुलेंस भेजी गई हैं। अब चंबा में कोई भी पुरानी एंबुलेंस नहीं चलाई जा रही है। इससे मरीजों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।