फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   सात दिन में शौचालय के ताले नहीं खुले तो भरमौर में होगा प्रदर्शन

सात दिन में शौचालय के ताले नहीं खुले तो भरमौर में होगा प्रदर्शन

Sun, 21 Apr 2019 09:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
सात दिन में शौचालय के ताले नहीं खुले तो भरमौर में होगा प्रदर्शन
भरमौर (चंबा)। प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत अभियान का भरमौर में सही पालन होता नहीं दिख रहा है। सरकार द्वारा लाखों रुपये खर्च कर शौचालय तो बना दिए हैं लेकिन उसमें ताले जडे़ हुऐ हैं। लोग खुले में शौच कर रहे हैं। बीते करीब डेढ़ वर्ष पहले टैक्सी स्टैंड के समीप लाखों रुपये खर्च कर शौचालय का निर्माण तो करवा दिया। उसके बाद मणिमहेश यात्रा के दौरान कुछ समय लिए शौचालय को खुला रखा। यात्रा खत्म होने के बाद से लेकर अब तक शौचालय में ताला जड़ा हुआ है। जिसके चलते टैक्सी स्टैंड की दोनों मंजिलों में दुर्गंध फैलने लगी है। वहां से आवाजाही करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस मामले को लेकर व्यापार मंडल भरमौर भी मुखर हो गया है। व्यापार मंडल ने बैठक बुलाकर समस्या का समाधान करने के लिए अहम फैसला लिया है। अगर प्रशासन ने सात दिनों के भीतर शौचालय को चालू नहीं करवाया तो व्यापार मंडल भरमौर मुख्यालय में प्रदर्शन करेगा। जिसकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी। दो वर्ष पहले मणिमहेश यात्रा के दौरान फेवरीकेट शौचालय के डिब्बे खरीदे गए थे। जो आज भी सड़क पर बिखरे पड़े हैं। चौरासी के पास शौचालय न होने की वजह से खासतौर पर महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है । व्यापार मंडल के प्रधान देश राज शर्मा, टेक चंद ठाकुर, जैसी राम ठाकुर, विनोद शर्मा, आजाद जरियाल, कर्ण शर्मा, तिलक शर्मा आदि ने बताया कि इस संदर्भ मे सोमवार को व्यापार मंडल के सदस्य एडीएम को भी शिकायत पत्र सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed